रविवार, 1 अक्तूबर 2023

केवलकृष्ण आहुजा कैशियर की नगरपालिका से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति:सूरतगढ.

 

 * करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ। नगरपालिका से कैशियर पद संभाल रहे केवलकृष्ण आहुजा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। आहुजा को 29 सितंबर को नगरपालिका से माल्यार्पण और उपहार भेंट कर विदाई दी गई। 







नगरपालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया, ईओ पवन चौधरी, कालूराम सेन,उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, और स्टाफ ने विदाई दी। आहुजा ने पहले पीलीबंगा में नियुक्ति के समय स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने का आवेदन किया था। सूरतगढ में आने के बाद करीब तीन माह पूर्व यहां आवेदन किया जो स्वीकृत हो गया।

अब मनप्रीत कौर को कैशियर का कार्य सौंपा गया है। 1 अक्टूबर 2023.०0०

******













यह ब्लॉग खोजें