शनिवार, 30 सितंबर 2023

सूरतगढ:शहीद उधमसिंह की प्रतिमा का अनावरण एक अक्टूबर को.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 30 सितंबर 2023.

 शहीद उधम सिंह मार्ग सूरतगढ़ पर शिरोमणि शहीद उधम सिंह की प्रतिमा स्थापित की गई।

प्रतिमा का अनावरण 1 अक्टूबर 2023 को 10:00 बजे बाबा ब्रह्मदास जी डेरा बाबा भूमणशाह संघर सादा द्वारा किया जाएगा।

    कार्यक्रम में गंगाजल मील पूर्व विधायक, परसराम भाटिया अध्यक्ष नगर पालिका सूरतगढ़,हनुमान मील, बनवारी लाल मेघवाल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि होंगे।

शिरोमणि शहीद उधम सिंह मंच के अध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह चंदी के  उद्बोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मूर्ति अनावरण के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

               (सुरजीत सिंह संधा)

*******










यह ब्लॉग खोजें