शुक्रवार, 1 सितंबर 2023

नेताओं और अधिकारियों के घरेलु कामों पर पालिका कर्मचारी: सूरतगढ में भ्रष्टाचार.

 







* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 1 सितंबर 2023.

नगरपालिका के कर्मचारी नेताओं अधिकारियों और पार्षदों आदि के निवासों पर नियम विरुद्ध लगाने और सार्वजनिक धन को नुकसान पहूंचाने के आरोप एक बार फिर से गर्मा गये हैं। 

* नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने 31 अगस्त को पचेरिया होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता पूर्व विधायक गंगाजल मील के आवास पर नगरपालिका सूरतगढ के 3 कर्मचारी कार्य करते हैं  जिनको वेतन नगरपालिका से दिया जा रहा है। 



* इससे पहले सफाई कर्मचारी नेता ने एक प्रशासनिक अधिकारी के आवास पर नगरपालिका सफाई कर्मचारी के कार्य करने का आरोप लगाया था और कर्मचारी को तुरंत निर्धारित पालिका ड्युटी पर लगाने की मांग नगरपालिका प्रशासन से की थी। 

* नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर और घरों पर ईओ की सहमति के बिना तो नहीं लगाया जा सकता। 

** सफाई कर्मचारी जब किसी के निजी आवास पर काम कर ड्युटी देगा तो कहीं तो उसकी हाजिरी फर्जी लगाई ही जाती है। जहां वास्तव में ड्युटी होती है वहां पर सफाई कार्य निश्चित रूप में प्रभावित होता है। 

* नेताओं के पास धन की कोई कमी नहीं और अधिकारियों का वेतन लाखों में होता है फिर भी भ्रष्टाचार करते हैं। 

* नगरपालिका प्रशासन को नगरपालिका कर्मचारियों को पराए आवासों से तुरंत हटाना चाहिए। यदि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो या प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम सचिवालय से आकर छापा मारती है तो काम करानै वाला अधिकारी और कर्मचारी दोनों ही दोषी होंगे। नेता के आवास पर पकड़े गये तोड़कर कर्मचारी के आफत और नेताजी भ्रष्टाचार की सूची में होंगे। ०0०


** 





यह ब्लॉग खोजें