बुधवार, 16 अगस्त 2023

सूरतगढ: मदरसा गौसिया हनफिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह.

  


सूरतगढ़ 16 अगस्त 2023.

 मोहल्ला चूनगर भग्गुवाला कुए  के पास मदरसा गौसिया हनफिया में स्वतंत्रता दिवस पर समारोह 15 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाया गया।

 हाजी भूरे खां ने ध्वजारोहण किया।

 इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 पेश इमाम हाफिज सलीम अशरफी ने शहीदों को याद किया और देश में अमन चैन की दुआ की।  

कार्यक्रम में एडवोकेट अमित मोदी, पूर्व पार्षद अहमद अली,सदर मोहम्मद शकील, असगर अली, लियाकत अली आदि गणमान्य उपस्थित रहे।०0०

******






यह ब्लॉग खोजें