शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

पूजा छाबड़ा की मुख्यमंत्री से वार्ता शुरू। सीएम हाउस में।

 



* करणी दान सिंह राजपूत *


सूरतगढ़ 7 जुलाई 2023.

पूजा छाबड़ा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वार्ता शुरू है सीएमओ की प्रमुख सचिव आरती डोगरा मौजूद

 पूजा छाबड़ा और निकटतम कुछ आंदोलन कारी पुलिस की व्यवस्था के साथ एंबुलेंस में सीएम हाउस रवाना हुए हैं। करीब 12:00 बजे के आसपास एस.एम.एस. से रवाना हुए हैं। 


मुख्यमंत्री से सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान पर वार्ता होगी। कुछ 11:00 बजे के आसपास पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ मिल कर के गए थे। उसके बाद बुलावा आया है। 


पूजा छाबड़ा सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत अन्न छोड़े हुए काफी दिन हो गए हैं। सूरतगढ़ के गांव में बीमार होने के बाद 1 जुलाई को सूरतगढ़ से जयपुर रेफर की गई और 2 जुलाई से उनका इलाज जयपुर में s.m.s. आईसीयू में चल रहा है।०0०






यह ब्लॉग खोजें