रविवार, 30 जुलाई 2023

स्वागत:जिलाध्यक्ष स.शरणपालसिंह मान का सूरतगढ़ में भाजपा द्वारा शानदार स्वागत.

 


* करणीदानसिंह राजपूत * 

भारतीय जनता पार्टी श्रीगंगानगर के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष स. शरणपालसिंह मान का अपनी ही धरती सूरतगढ़ में शानदार स्वागत किया गया। सूरतगढ़ निवासी जिला उपाध्यक्ष मान को हाल ही में जिलाध्यक्ष बनाया गया। भाजपा और संघ में पचीस से अधिक सालों से सक्रिय रहे हैं।



 स्वागत समारोह में सांसद निहाल चंद मेघवाल,विधायक रामप्रताप कासनिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादु,पूर्व विधायक अशोक नागपाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों में आरती शर्मा, काजल छाबड़ा, ओमप्रकाश कालवा,पूर्व पंचायत समिति प्रधानों में चंदुराम लेघा व बिरमा नायक ने समारोह में स्वागत किया। सुभाष गुप्ता,नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल व जयप्रकाश सरावगी ने भाग लिया। मंच संयोजन लालचंद शर्मा ने किया। मान को एक विशाल माला भी पहनाई गई।










* भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट भागीरथ कड़वासरा तो स्वागत के लिए गुलाब पुष्पों की माला लाए और उसी को पहना कर स्वागत किया। 

* समाजसेवी भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता ईंजीनियर रमेशचंद्र माथुर हर कार्यक्रम में मौजूद रहने वाले इस कार्यक्रम में भी हाजिर रहे। नरेन्द्र घिंटाला, राहुल लेघा,मोहन पूनिया, राकेश बिश्नोई भी मौजूद रहे।

* पुराने कार्यकर्ताओं में एडवोकेट एन.डी.सेतिया,किशनलाल मूंधड़िया, पूनमचंद तावणिया,पूर्व नगरमंडल अध्यक्ष किशन भार्गव,चन्द्र प्रकाश जनवेजा,पूरण कवातड़ा,सुनील छाबड़ा, स.उजागर सिंह,अमरकुमार अग्रवाल,आदि भी मौजूद रहे। एडवोकेट पूनमशर्मा भी शामिल हुई। पार्षदों ने भी भाग लिया।

* सूरतगढ़ से जिलाध्यक्ष पद पर शरणपालसिंह की तीसरी नियुक्ति है। अशोक नागपाल भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। मानकसर के स्व.राजाराम कड़वासरा बिश्नोई उस समय जिलाध्यक्ष रहज थ जब श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ अलग जिला नहीं था।

* जानकीदासवाला से रामेश्वर सिंह सिसोदिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। रामेश्वर सिंह ने संघ के कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी से दंड( लाठी) चलाना सीखे थे। मोदी 16 साल के थे। हेडगेवार की उपस्थिति में यह तीन दिवसीय कार्यक्रम था। रामेश्वर सिंह उस समय मोदी जी से बड़े करीब 20 साल के थे ( कभी अलग से उस कार्यक्रम को लिखूंगा)। ०0०



  

यह ब्लॉग खोजें