रविवार, 16 अप्रैल 2023

सूरतगढ जिला बना तब श्रेय जनता देगी। समय बताएगा यह सब.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


सूरतगढ़ जिला बना दो कांग्रेस पार्टी यानी मील उसका श्रेय नहीं लेंगे। हनुमान मील का विडिओ बयान पत्रकारों ने जारी किया है।

* श्रेय खुद नहीं लिया जा सकता। श्रेय तो जनता देती है,वही मान्य होता है।

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान की जो दौड़ शुरू हुई उसमें कांग्रेस पार्टी यानी मील बहुत देरी से शामिल हुए।

*  इस दौड़ में कई आगे निकल गए। अब जो आगे निकल गए उनको पकड़ना है या उनसे आगे निकलना है तो अपनी दौड़ को तेज करनी पड़ती है लेकिन मील की तरफ से अभी दौड़ तेज नहीं हुई है। वह सूरतगढ़ में ही घूम रही है।

* मील अपनी ताकत का इस्तेमाल करते पहले शामिल होते तो मुख्यमंत्री के 19 जिले घोषित किए जाने का बयान कुछ और होता।

 * सूरतगढ जिला बनाओ अभियान की वर्तमान समिति यहां एक साल से अधिक समय से कार्य कर रही थी। 1 साल का अवधि बहुत बड़ी अवधि होती है। इसमें कांग्रेस व मील की तरफ से क्या क्या कदम उठाए गए? उसकी समीक्षा कांग्रेस व  मील  करें। 

*मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जब 19 जिलों की घोषणा कर दी और उसके बाद में सूरतगढ़ जिला अभियान समिति एक्शन में आई तब कांग्रेस व मील इस दौड़ में कितने दिन बाद शामिल हुए?  यह समीक्षा भी खुद कांग्रेस व मील को कर लेनी चाहिए।

* अभी तो आमरण अनशन पर बैठने में भी हिचक हो रही है।

** जहां तक श्रेय का सवाल है। पहले जिला बने उसके बाद में जनता श्रेय देगी और जनता किसको देगी यह समय बताएगा।०0०

* 16 अप्रैल 2023.

*******




यह ब्लॉग खोजें