सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

बीरमाना में डूंगरराम गेदर का भव्य अभिनंदन होगा: समारोह की तैयारियां जोरों पर.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ 27 फरवरी 2023.

राजस्थान सरकार द्वारा बजट 2023-24 में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई विशेष घोषणाओं के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा 1 मार्च शाम 4:00 बजे बाबा रामदेव मंदिर के पास बीरमाना में शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ,(राज्यमंत्री )डूंगरराम गेदर का सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बजट के अंदर विशेष घोषणाओं के लिए किए गए प्रयास के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।


 जन सेवा केंद्र सूरतगढ़ से श्रवण सिंगाठिया ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में सूरतगढ़ शहर में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास,  लव कुश वाटिका, बीरमाना में राजकीय महाविद्यालय एवं सहायक अभियंता कार्यालय ढाबा झल्लार और संघर में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पूर्व में पदमपुरा में पशु चिकित्सालय, हरदासवाली और दो एस डी में उप स्वास्थ्य केंद्र।

विधानसभा क्षेत्र में समस्त खाले पके करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थी इसी उपलक्ष्य में लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा यह कार्यक्रम रखा गया है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरपंच केसरा राम टाक पूर्व पंचायत समिति सदस्य हंसराज भाट पंचायत समिति सदस्य विक्रम टाक ओमप्रकाश गेदर के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।०0०

*****





यह ब्लॉग खोजें