शनिवार, 11 फ़रवरी 2023

सूरतगढ़:डूंगरराम गेदर की बजट में खूब चली:राजनैतिक भविष्य और ताकत बढी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान की अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार के चुनावी वर्ष 2023 में पेश बजट में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीरमाना में सरकारी कालेज,सूरतगढ़ में सावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास.बीरमाना में विद्युत निगम एईएन का कार्यालय,सूरतगढ़ में लवकुश वाटिका खोली जाने की घोषणा हुई है। 

* डूंगरराम गेदर की बजट में खूब चली है और इससे गेदर का राजनैतिक भविष्य और ताकत बढी है। कांग्रेस में प्रवेश के बाद डुंगरराम गेदर की राजनैतिक ताकत बढी जिसके तहत उनको शिल्प व माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया और राज्य मंत्री स्तर प्रदान किया गया। 

*बजट में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और सामान्य वर्ग के लोगों को ध्यान में रखा गया वहीं इसी वर्ष होने वाले चुनाव को भी पूरा ध्यान में रखा गया है। 

* कांग्रेस का पूरा ध्यान डुंगरराम गेदर पर है और सूरतगढ़ सीट गेदर के माध्यम से जीतने की आशा भी लग रही है। कांग्रेस ने इस सीट पर मील परिवार को 3 चुनावी अवसर दिए। 2008 में गंगाजल मील जीते और विधायक बने। मील का 2008 से 2013 तक स्वर्ण काल रहा। 2013 में गंगाजल मील को दुबारा मौका दिया गया लेकिन जीत नहीं पाए। मील परिवार को तीसरा मौका 2018 में दिया गया लेकिन हनुमान मील जीत नहीं सके। कांग्रेस मील परिवार के माध्यम से दो बार लगातार हारने के बाद अब यह सीट जीतने की सभी प्रक्रियाएं पूरी करने पर है। डुंगरराम गेदर को तवज्जो देने के पीछे अब एकदम साफ हो गया है कि यहां टिकट के लिए गेदर को पावरफुल मान लिया गया है। बजट से संकेत मिल गया है इसे कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता।

* डुंगरराम गेदर की कार्यप्रणाली हल्ला मचाने की नहीं रही। जो करना है चुपचाप करना है। बजट में भी यही हुआ है। 

* सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नये चेहरे की मांग बढी है। सभी जगह से यही आवाज उठ रही है।

कांग्रेस ने तो एक प्रकार से अपना नया चेहरा डुंगरराम गेदर को सामने खड़ा कर दिया है। भाजपा की ओर से भी निश्चित ही नया चेहरा होगा। 

** डुंगरराम गेदर को नये चेहरे के रूप में सामने खड़ा करने के बाद जो राजनैतिक स्थिति बन रही है उससे भविष्य के संकेतों को समझना चाहिए। मील परिवार की राजनीति का यहां समापन दिख रहा है। इसे सीधे रूप में लिखना उचित है। जब साफ साफ संकेत हों तब घुमा फिरा कर लिखना या तथ्य छिपा कर लिखना अनुचित होता है। यहां साफ संकेत है कि कांग्रेस में डुंगरराम गेदर का नया चेहरा उदय हो चुका है।०0०

11 फरवरी 2023.

करणीदानसिंह राजपूत,

स्वतंत्र पत्रकार ( राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय से अधिस्वीकृत)

सूरतगढ़ ( राजस्थान )

94143 81356.

******








यह ब्लॉग खोजें