बुधवार, 24 अगस्त 2022

सूरतगढ़ नगरपालिका कार्यालय पर 24 अगस्त को भाजपा का जोरदार प्रदर्शन होगा।

 



* करणीदानसिंह राजपूत *


सूरतगढ़ 24 अगस्त 2022.


नगर पालिका मैं घोर अनियमितता और शहर की नगर पालिका से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी  की ओर से बुधवार को नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।

 भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन पर पहुंचने और भाग लेने का कहा है। यह प्रदर्शन सुबह 11-30 पर शुरू होगा।

नगर पालिका की समस्याओं को लेकर उपखंड कार्यालय के आगे पिछले 7 दिनों से जन संघर्ष समिति की ओर से  अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। 

 👍 नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड है और अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा है। आरोप है कि जनता की समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही शहर में भयानक गंदगी फैली हुई है। सड़कें टूटी हुई हैं नालियां साफ नहीं हो रही नागरिकों को पट्टों के मामले में चक्कर कटवाए जा रहे हैं। आम जनता कांग्रेस के बोर्ड के कुशासन से परेशान हैं। 

नगर की अनेक समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन होगा।

नगर पालिका मैं अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के नेतृत्व में कार्य नहीं होने का आरोप कांग्रेस के पदाधिकारी और कांग्रेसी पार्षद भी अनेक बार लगा चुके हैं और धरने भी लगा चुके हैं। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया नगरपालिका के पार्षद बसंतकुमार बोहरा, मोहम्मद फारुख ,नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल आदि ने लिखित आरोप अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा पर अनेक बार लगाए हैं। बनवारीलाल ने तो सीवरेज संबंधी एक करोड़ 48 लाख के गलत भुगतान करने पर अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा और ईओ विजयप्रताप सिंह के विरुद्ध अदालत में मुकदमा भी कराया है जिस पर पुलिस में केस दर्ज होकर अनुसंधान हो रहा है।०0०

यह ब्लॉग खोजें