रविवार, 3 अप्रैल 2022

पूजा भारती छाबड़ा ने अरोड़ा समाज सूरतगढ़ से शराबबंदी में सहयोग मांगा

 


* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़। अप्रैल 2022.
राष्ट्रीय शराबबंदी आंदोलन की अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा का सूरतगढ़ आगमन पर अरोड़ा समाज समिति की ओर से स्वागत किया गया।
पूजा भारती ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम में अरोड़ा समाज के  वर्तमान अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों द्वारा किए गए सम्मान के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।
उपस्थित अरोड़ा समाज से राजस्थान को नशा मुक्त व निरोगी राजस्थान मुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की।
पूजा भारती छाबड़ा स्व.गुरुशरण छाबड़ा की बड़ी पुत्र वधु हैं। गुरुशरण छाबडा सूरतगढ़ से सन 1977 में जनता पार्टी से विधायक निर्वाचित हुए थे। यह विधानसभा करीब ढाई साल ही चल पाई थी।
छाबड़ा जी ने राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी और लोकपाल की मांग को लेकर जयपुर मेंआमरण अनशन करते हुए 3 नवंबर 2016 को  देह त्यागी।
उनके इस अभियान को पूजा भारती टीम चला रही है। 







राज्य सरकार ने सूरतगढ़ में राजकीय महाविद्यालय और पुरानी आबादी मा.विद्यालय का नाम गुरूशरण छाबड़ा के नाम पर कर दिया।
स्व.गुरूशरण छाबड़ा की आदमकद प्रतिमा राजकीय चिकित्सालय के आगे लगी हुई है। जहां उनकी जयंती और पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं।०0०

********





यह ब्लॉग खोजें