* करणीदानसिंह राजपूत *
एज्युकेशन हब के नाम से प्रसिद्ध हो रहे सूरतगढ़ में जहां जनप्रतिनिधियों विधायक, पूर्व विधायकगण बड़े धन्ना सेठों की कोठियां, शानदार कालोनियां, करोड़ों के शापिंग काम्प्लेक्स,करोड़ों के शौ रूम हैं पालिकाध्यक्ष, पार्षदों के भव्य आवास हैं, वहीं पचासों जगह नगरपालिका की बेशकीमती संपत्ति भी है जहां पालिका के बोर्ड लगे हैं।
सूरतगढ़ नगरपालिका बोर्ड में वर्तमान में 45 वार्ड पार्षद हैं जिनमें एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष हैं। ओमप्रकाश कालवा अध्यक्ष और सलीम कुरैशी उपाध्यक्ष हैं। यह कांग्रेस का बोर्ड है।
नगरपालिका की यह संपत्ति मामूली नहीं है। इतना मोह है कि इसे शहर में संग्रह करके ही रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चलाते रहे स्वच्छता अभियान। जिला प्रशासन देता रहे स्वच्छता के निर्देश।
सूरतगढ़ का श्रंगार है तो नगरपालिका नष्ट तो कर नहीं सकती,सहेज कर रखना अध्यक्ष का कर्तव्य है। श्रंगार है तो फिर शर्म किस बात की!
०0०