मंगलवार, 27 सितंबर 2022

दिल्ली के सरकारी स्कूलों की केजरीवाल सरकार ने काया पलट दी:क्या अन्य राज्य ऐसा परिवर्तन करेंगे?देशव्यापी सवाल.

* करणीदानसिंह राजपूत *

भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार पर अनेक आरोप लगा कर घेरने के प्रयास किए।

सरकारी स्कूलों की बात आई तो भाजपा के समर्थकों ने सोशलसाईट पर जोरशोर से कहा कि आपके घर वोट वास्ते आने वालों से सवाल करें।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने वाले 5 परिवारों के नाम बताएं।

दिल्ली के अलावा भाजपा और कांग्रेस जिन राज्यों में सरकार चला रही हैं या पहले कुछ वर्षों में सरकार चला चुकी हैं, वहां के स्कूलों की क्या हालत है? क्या वहां के सरकारी स्कूलों के भवन,खेल मैदान और व्यवस्था दिल्ली जैसी है? क्या उन्हें सुधारने की कभी कोशिश की गई? यदि कोशिश की गई तो उनके सुधार के परिणाम सामने क्यों नहीं आ पाए?

भाजपा कांग्रेस और अन्य दलों की सरकारें वर्तमान में जिन प्रदेशों में हैं, क्या अब वहां दिल्ली जैसे परिवर्तन शुरू करेंगे? यह देशव्यापी सवाल पैदा हो गया है।

दि. 17 फरवरी 2020

अपडेट 27 सितंबर 2022















in

****************





यह ब्लॉग खोजें