शनिवार, 25 अगस्त 2018

पूर्वचेयरमेन बनवारीलाल पर यौनशोषण आरोप: हाईकोर्ट में तारीख 5-9-2018.





सूरतगढ़ 25-8-2018.

कांग्रेसी नेता पूर्व पालिकाध्यक्ष बनवारीलाल मेघवाल, ओम साबनिया व सिपाही रोहताश पर अनुसूचित जाति की महिला का यौन शोषण करने के आरोप के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय में आगामी तारीख 5 सितंबर 2018  की है। 

उच्च न्यायालय में पत्रावली कई बार तारीखों पर आई लेकिन उस पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। अभी 23-8-2018 तारीख थी जिस पर अगले दिन की तारीख 24-8-2018 दी गई। इस दिन भी दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें नहीं हो पाई। इसके बाद अगली तारीख 5-9-2018 दी गई। 5 सितंबर को दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी जाएंगी। उसी दिन बनवारीलाल व रोहतास की रिट पर निर्णय दिया जा सकता है।

विदित रहे की इन तीनों पर रेप व देह शोषण का आरोप है। उक्त मुकदमा 10-10-2010 को अदालत के आदेश से सिटी पुलिस थाने में दर्ज हुआ था।

इस मामले में पुलिस ने दो बार अंतिम रिपोर्ट लगाकर सूरतगढ़ की अदालत में पेश की और दोनों बार चुनौती दी गई जिस पर अदालत ने दोनों बार प्रसंज्ञान लिया। बनवारीलाल ने श्रीगंगानगर अदालत में भी सूरतगढ़ की अदालत के प्रसंज्ञान लिए जाने को चुनौति देते हुए अपील की थी। 

सूरतगढ़ की अदालत द्वारा अभियुक्तों के वारंट जारी होने वाले थे कि बनवारीलाल ने राजस्थान उच्च न्यायालय में पुनर्विचार  482 के तहत रिट लगादी।  उसके बाद रोहताश ने भी अलग से उच्च न्यायालय में पुनर्विचार रिट लगादी।

पीडि़ता खुद दो तीन बार उच्च न्यायालय में तारीख पेशी पर मौजूद रही थी। इस बार भी पीड़िता 23 अगस्त को उच्च न्यायालय में पेश हुई थी।

============================













यह ब्लॉग खोजें