मंगलवार, 17 जून 2025

एसीबी.हेतराम ढालिया की गिरफ्तारी रिपोर्ट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

श्रीगंगानगर 17 जून 2025.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्रीगंगानगर की प्रथम इकाई ने आज  पंचायत समिति के सहायक लेखाधिकारी हेतराम ढालिया को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने ग्राम पंचायत चुनावढ़ के दो विकास कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

श्रीगंगानगर एसीबी के उपाधीक्षक भूपेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि एसीबी मुख्यालय जयपुर के अनुसार, परिवादी राजेश कुमार ने शिकायत दी कि चुनावढ़ सरपंच प्रशासक निशा रानी की ओर से कामकाज देखने के दौरान वह ढालिया से मिला। पंचायत क्षेत्र में दो पाइपलाइन कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति दिलवाने के बदले में ढालिया ने 18,000 रुपए रिश्वत मांगी, जो कार्यों की कुल लागत (15 लाख रुपए) का एक प्रतिशत था। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में एएसपी पवन कुमार मीणा और उप अधीक्षक भूपेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही की योजना बनाई।  इस दौरान हेतराम ढालिया को परिवादी से 15,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ०0०






****


एसीबी के अगले शिकार आप.ये बचा लेंगे?

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो नगरपालिका, पुलिस, राजस्व विभागों पर खास नजर रखे हुए है। इन विभागों के अधिकारी कर्मचारी कोई न कोई लगभग रोजाना ही रिश्वतखोरी में गिरफ्तार किए जा रहे हैं।

* यदि आप गैरकानूनी कर रहे हैं या कर रही हैं तो यह मानकर चलें कि किसी दिन घड़ी की सुईयां उलटी घूम जाऐंगी। एसीबी अचानक घुसती है और एक मिनट में ही होश गायब हो जाते हैं। एसीबी महिला अधिकारी और कर्मचारी पर भी मेहरबानी नहीं करती,गिरफ्तार ही करती है।

👍 छापे और गिरफ्तारी से लेनदेन करने वाले,दलाल बिचौलिए, रिश्तेदार, जानकार और दोस्त नहीं बचा सकते,जिनके लिए उलटे गैरकानूनी कार्य किए जाते हैं। अपनी जाति समुदाय वाले भी सभी झूठे निकल जाते हैं। जिनको लाभ पहुंचाने के लिए गड़बड़ी की जाती है।

👍 अधिकारियों कर्मचारियों को यह बड़ा वहम होता है कि मेरे जानकार दोस्त मित्र हम प्याला आंच नहीं आने देंगे लेकिन जब छापा पड़ता है तब सभी दूर खड़े तमाशा सा देखते रहते हैं। ठेकेदारी करने वाले मीडिया दोस्त ही फोटो विडिओ उतारते हैं।

 👍 कुछ समझ में आया? चलो,यह पढकर समझ में नहीं आया है तो एसीबी वाले आएंगे और समझाएंगे।०0०दि. 17 जून 2025. करणीदानसिंह राजपूत, पत्रकार, ( राजस्थान सरकार से मान्यता लाईफटाईम) सूरतगढ़. 

मो.94143 81356.

*******





*******



नगरपालिका ईओ पर एसीबी के छापे.

  



* करणीदानसिंह राजपूत *

17 जून 2025.

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के पास आय से 273% अधिक संपत्ति म‍िली, जयपुर में 80 लाख का फॉर्म हाउस, दो लग्जरी फ्लैट समेत ये मिला

👌 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार सुबह पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा है।

जयपुर एसीबी ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका में कार्रवाई की है। यहां पदस्थापित अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के खिलाफ एसीबी ने ऑपरेशन मनी मीटिंग चलाया।

एसीबी ने जांच में पाया कि फतेह सिंह ने आय से 273 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित की है। एसीबी ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन मनी मीटिंग’ नाम दिया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी की अगुवाई में की गई। दस्तावेज पावटा, विराटनगर और थानागाजी से जब्त किए गए हैं।


फतेह सिंह ने कितनी अर्जित की संपत्ति

-एक करोड़ 30 लाख रुपए के दो लग्जरी फ्लैट

-नीमकाथाना में 1.05 हेक्टेयर कृषि भूमि

-अलवर के रघुनाथसर में करीब 15 बीघा जमीन

-राजधानी जयपुर में फॉर्म हाउस डेवेलप कर करीब 80 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति

-एसीबी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्ता सूचना और सतर्कता रिपोर्ट के आधार पर की गई

एसीबी जुटा रही दस्तावेज

ईओ फतेह सिंह मीणा के जयपुर में जगतपुरा स्थित फ्लैट, थानागाजी स्थित निवास, गढ़ बसई स्थित फॉर्म हाउस पर एसीबी की छापेमारी जारी है। फतेह सिंह के करीबी प्रमोद कुमार के कोटपूतली स्थित निवास, नजदीकी व्यक्ति कैलाश गुर्जर के शाहपुरा स्थित निवास, ईओ के पावटा की त्रिवेणी सिटी स्थित किराए के मकान, पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका में ईओ के दफ्तर पर भी छापेमारी जारी है। नगर पालिका पावटा, विराटनगर, उप पंजीयक कार्यालय और थानागाजी से भी एसीबी की टीमें दस्तावेज जुटा रही हैं।०0०



*****

रविवार, 15 जून 2025

गोमूत्र एवं नीम से गोनाइल बनाने का प्रशिक्षण.





* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 15 जून 2025.

श्री गौशाला सूरतगढ़ में आज स्वदेशी जागरण द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 मेजर सिंह संगरिया द्वारा गोमूत्र एवं नीम द्वारा गोनाइल तैयार करने की विधि का प्रशिक्षण 

दिया गया।

सर्वप्रथम गौशाला से एकत्रित गोमूत्र को आसवन विधि द्वारा शुद्ध किया गया। शुद्धिकरण के पश्चात उससे गोनाइल तैयार किया गया। कार्यक्रम मैं 10 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह कार्यशाला उद्यमिता और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित की गई थी। स्वदेशी जागरण मंच का लक्ष्य हर हाथ को काम मिले के मूल मंत्र पर चलते हुए देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंच पर  गौशाला सचिव पदाधिकारी एवं स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं प्रशिक्षण प्राप्त करता लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 

एडवोकेट पूनम शर्मा  प्रांत महिला सह प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच ने भी भाग लिया।०0०





०००००

सूरतगढ़:वनमंत्री संजय शर्मा, वंदेगंगा,जल संग्रह. समारोह पूरी रिपोर्ट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 15 जून 2025.

राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण-जन अभियान के तहत रविवार को वन मंत्री संजय शर्मा की अध्यक्षता में लव कुश वाटिका सूरतगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया।



कार्यक्रम में वनमंत्री शर्मा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत उपस्थित जनों से एक पेड़ लगाने की अपील की। आमजन को अधिक से अधिक पौधारोपण करने व वर्षा जल संचय के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील भी की। 








* पूर्व राज्यमंत्री रामप्रताप कासनिया ने वक्तव्य में कहा कि 10 पौधै लगाएं और एक भी जीवित नहीं रहे तो कोई लाभ नहीं। उन्होंने पौध संरक्षण पर जोर दिया।

इस अवसर पर विधायक जयदीप बिहाणी, विधायक गुरवीर सिंह बराड़,पूर्व विधायक बलबीर लूथरा, भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतन गणेश गढ़िया ने भी विचार रखे। 


कार्यक्रम में वन विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कार्मिकों, वन प्रेमियों, वृक्ष मित्र व मिशन ग्रीनसिटी,आशा विद फाऊंडेशन,जीव रक्षा संस्था को सम्मानित किया गया।

* कार्यक्रम के तहत माननीय मंत्री द्वारा पीपल का पौधा लगाया गया। 

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने मंगल गीत गाये व पीपल पूजन किया। मंत्री श्री शर्मा द्वारा तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। वंदे गंगा, जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सभी को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।




कार्यक्रम में श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, श्रीगंगानगर विधायक  जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक  गुरवीर बराड़, पूर्व विधायक  बलवीर लूथरा, भाजपा नेत्री श्रीमती प्रियंका बैलान, पूर्व विधायक श्रीमती संतोष बावरी, मुख्य वन संरक्षक बीकानेर हनुमानाराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीगंगानगर श्री सुभाष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर सूरतगढ़ श्री दीनानाथ बबल, उपखण्ड अधिकारी संदीपकुमार काकड़,तहसीलदार कुलदीप कस्वां, पुलिस उप अधीक्षक प्रतीक मील,सीआई दिनेश सारण,उप वन संरक्षक श्री राकेश दुलार, सहायक वन संरक्षक यसिका चौधरी श्रीगंगानगर सहित  बड़ी संख्या में वन्य प्रेमी, महिलाएं व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला प्रमुख कविता रेगर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मान,सूरतगढ़ नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष आरती शर्मा और पूर्व अध्यक्ष काजल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।०0०

करणीदानसिंह राजपूत,

पत्रकार ( राजस्थान सरकार से अधि स्वीकृत लाईफटाईम) सूरतगढ़.

94143 81356.

******





०००००

पानादेवी देवी का पट्टा:बाबूसिंह की शिकायत बड़ी आफत.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

* 2003 से कितने अध्यक्ष,ईओ पर जांच की आफत होगी.

ईओ पूजा शर्मा ने 20 फरवरी 2024 को कार्यभार ग्रहण किया और 22 वें ही दिन पानादेवी को ईडब्ल्यूएस हाऊसिंग स्कीम क्षेत्र में कच्ची बस्ती नियमन में पट्टा जारी कर दिया। इससे पूर्व एईएन मेजरसिंह की अतिक्रमण की जांच रिपोर्ट होगी। किन्हीं दो ने अतिक्रमण अवधि और पानादेवी की रिहायश होने के हल्फनामे भी दिए हैं। इसके बाद लेखाविभाग ने राशि आकलन किया। इसके बाद ईओ ने हस्ताक्षर किए और उसके बाद फाईल अध्यक्ष के आगे पेश हुई और स्वीकृति हुई। अब इस गड़बड़ी में एफआईआर होती है तो उसमें  पानादेवी, 2 हल्फनामे देने वाले,एईएन मेजरसिंह, ईओ पूजा शर्मा, अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के नाम होंगे।

* बाबूसिंह खीची की शिकायत में लिखा है कि ईओ और एईएन को सस्पेंड किया जाए। एईएन मेजरसिंह की तो कुछ ही दिनों में सेवा निवृत्ति होने वाली है। क्या बाबूसिंह खीची सेवा निवृत्ति से पहले मेजरसिंह को आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी करवा सकेंगे। 

*  जांच शुरू की जाने से पहले आरोपितों ईओ और एईएन को सूरतगढ़ से हटाना जरूरी है ताकि वे जांचको प्रभावित या बाधित नहीं कर सकें। ईओ पूजा शर्मा डीएलबी जयपुर के अधिकारियों तक पहुंच रखती है इसलिए उनको सस्पेंड कराना या सूरतगढ़ से हटवा पाना संभव नहीं लगता। 

** बाबूसिंह खीची के साथ यह गेम खेलने वाले और लोग होने का आभास हो रहा है और वे पावर प्रेशर वाले हुए तो ईओ एईएन को हटवा भी सकते हैं। 

गेमपार्टी होने का एक प्रमाण यह आ रहा है कि बाबूसिंह ने सूचना के अधिकार में दस्तावेज 13 मई 2025 को मांगे। यह अवधि 30 दिन यानि 12 जून तक थी। लेकिन उससे पहले ही शिकायत में ईओ पर आरोप लगाया कि वह दस्तावेज दे नहीं रही है। यह जल्दबाजी ही बता रही है कि यह एक बड़ा नियोजित गेम है जिसमें ईओ पूजा को निशाना बनाया गया है। संभव है कि इस गेम में इसी विभाग का ही कोई अधिकारी या कर्मचारी भी है। परसराम भाटिया और ओमप्रकाश कालवा की लड़ाइयां भी इसमें संभव लग रही है।

* अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीनानाथ बब्बल जांच समिति के अध्यक्ष हैं और ईओ एईएन को सूरतगढ़ से हटाने के लिए जिलाकलेक्टर को लिखें। जांच समिति संपूर्ण क्षेत्र को चिन्हित कब कराएगी और कब मौके पर पहुंचेगी?

 👍पानादेवी का अतिक्रमण वहां कम से कम 15 साल से था। 2009-2010 से था। प्लानिंग क्षेत्र में से उसका और अन्य लोगों का अतिक्रमण हटाया क्यों नहीं गया? एक बड़ा सवाल है।



👌  सूत्र यह बता रहे हैं कि सन् 2003 से वहां पट्टे जारी होने लगे थे। 2003 से अब तक कितने अतिक्रमण नियमन कर पट्टे जारी कर दिए गए? इस अवधि 2003 से अब 2025 तक कौन कौन अध्यक्ष और ईओ सूरतगढ़ में गलतसलत कर गये?०0०







००००

शनिवार, 14 जून 2025

वर्षा में सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का द्वितीय द्वार.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 जून 2025.

सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन का द्वितीय द्वार यानि सूर्योदय नगरी क्षेत्र शहर की आधी आबादी का द्वार बरसात के पानी से दूर तक लबालब। 

*हर बरसात में यह दुर्दशा होती है। लेकिन यात्रियों के लिए काम कर रही युनियनें,रेल युनियनें, जनप्रतिनिधि,विभिन्न संगठन सभी रेलवे को नहीं बता रहे।

* 14 जून 3025.शाम की बरसात से द्वितीय द्वार। इधर से गाड़ियों में सवार नहीं हो सकते और गाडिय़ों से उतर कर अपने घरों को भी नहीं जा सकते।०0०





***

रक्तदान जीवन दान. कविता.

 


सूरतगढ़ इलाके में तूफानी हवा बरसात. 14 जून.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 जून 2025. कुछ दिन की भयानक तपत और लू के थपेड़ों के बाद आज दोपहर बाद 3-30 बजे धीमी हवा और धीमी बरसात शुरू हुई। कुछ समय बाद हवा तूफानी हुई और बरसात भी तेज हो गई। बरसात आधा घंटे से अधिक होने का लग रहा है। कम से कम आज तापमान 5 तक डिग्री कम हो सकता है।  आधे घंटे की बरसात के बाद भी हवा में गर्माहट है।०0०





०००००

बाबूसिंह खीची की पूरी शिकायत पढें.ईओ एईएन के लिए जो लिखा है।

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 14 जून 2025.

प्लांड आरक्षित भूमि पर पानदेवी के नाम से  अवैध रूप से पट्टा बनाए जाने की शिकायत बाबूसिंह खीची ने की। 

👍बाबूसिंह ने ईओ पूजा शर्मा को भ्रष्ट बताया और पूजा शर्मा और एईएन मेजरसिंह को निलंबित करने की मांग की। बाबूसिंह ने जो लिखा वह एक प्रक्रिया है कि जांच से पहले आरोपित को हटाया जाता है ताकि जांच को किसी प्रकार से प्रभावित नहीं कर सके।

* बाबूसिंह की शिकायत में तथ्य है और इसका परिणाम भी आएगा।

बाबूसिंह की शिकायत में आरोप में प्रथम पूजा शर्मा, द्वितीय ओमप्रकाश कालवा और तीसरे पर मेजरसिंह का नाम है। पूरा मैटर किसी ने नहीं छापा और नाम आधे छापे। यहां पूरी शिकायत दे रहे हैं। 

👍 जो जगह योजना में थी तो वहां 2003 से पट्टे,पूर्व से अतिक्रमण होने और आज भी शिकायत वाले एक पट्टे के अलावा बहुत अतिक्रमण हैं। जिनके पट्टे नहीं बने हैं,उनको उस आरक्षित जमीन से हटाने की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की है।




०0०





यह ब्लॉग खोजें