मंगलवार, 25 अप्रैल 2023
सोमवार, 24 अप्रैल 2023
अंतरराष्ट्रीय कोच महावीर सैनी आदि ने क्रमिक अनशनकारियों को माला पहनाई
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 24 अप्रैल 2023.
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर धरने के 35वे दिन पिपेरन ग्राम पंचायत सरपंच लालचंद लोहरा, उपसरपंच रामचंद्र भादू ,हेमराज भादू ,मंगलाराम स्वामी ,पूर्व पार्षद मालाराम सांसी ,निजी शिक्षण संघ सूरतगढ़ की ओर से प्रमोद कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे |
खेल जगत के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कोच महावीर सैनी ,पीसीसी सदस्य परसराम भाटिया, इंजीनियर रमेश चंद्र माथुर,पार्षद बसंत कुमार बोहरा ने माला पहनाकर क्रमिक अनशनकारियों को क्रमिक अनशन पर बिठाया |०0०
भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा चोरी प्रकरण 4 केएसआर.सूरतगढ में प्रदर्शन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 24 अप्रैल 2023.
सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र 4 केएसआर में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा चुराने वाले सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सूरतगढ़ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। जय भीम के नारे लगाए गए और समस्त दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। चोरी में इस्तेमाल वाहन को बरामद करने की मांग हुई।
घटना 18 अप्रैल रात्रि में हुई। धरना प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारी हुई लेकिन प्रदर्शन कारियों का कहना था कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी में इस्तेमाल वाहन को बरामद किया जाए।
प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं भी थी।०0०
रविवार, 23 अप्रैल 2023
डूंगरराम गेदर और पूजा छाबड़ा ने अनशनकारियों से बातचीत की.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 23 अप्रैल 2023.
सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से महाराणा प्रताप चौक पर धरना 34वे दिन भी जारी रहा |आज अनशन स्थल पर राज्यमंत्री श्रीमान डूंगरराम गेधर ने पॕंहुचकर
अनशनकारियो की कुशलक्षेम पूछी |
शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा भी रात्रि में आनशन स्थल पहुंची और काफी देर तक वार्ता की।
आज दिनांक 23 अप्रैल 2023 को वार्ड नंबर 42 के पार्षद सुनील उर्फ बबलू सैनी के नेतृत्व में ओम सिंह राजपुरोहित शंकरलाल स्वामी ,रामस्वरूप भार्गव ,निजामुद्दीन बहलिम ,नेक मोहम्मद बहलिम, नेक मोहम्मद रंगरेज ,मनोज कुमार ,शत्रुघ्न सैनी ,श्रवण कुमार चौहान ,मोहम्मद इलियास जोइया
विकास सैनी ,इमरान पठान ,राजू गोदारा ,तबरेज पठान ,निजी शिक्षण संस्था संघ की ओर से श्री सुभाष चंद्र माकड़ एवं श्री दौलत राम जी बाबल ,
महाराणा प्रताप चौक पर क्रमिक अनशन पर बैठे।
आई एम ए अध्यक्ष डॉ इन्द्र चुघ, डा.एस.के. सिहाग ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य परसराम भाटिया इन्द्र तावनिया,ओम सोमानी महावीर भोजक एवं सूरतगढ जिला बनाओ अभियान समिति के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर अनशन पर बिठाया।
०0०
विनोद घिंटाला का आमरण अनशन 17 वें दिन स्थगित:शारदादेवी ने नारियल पानी पिलाया.
_resize_58.jpg)

* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 23 अप्रैल 2023.
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत आमरण अनशनकारी विनोद घिंटाला ने आज सतरहवें दिन अनशन को स्थगित किया।
विनोद घिंटाला को नारियल का पानी पिलाकर श्रीमती शारदा देवी बैद धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री दिलात्म प्रकाश बैद जैन ने आमरण अनशन स्थगित कराया। सन् 1970 से चल रहे सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान को कुछ वर्ष पहले दिलात्मप्रकाश जैन की अगुवाई में भी चलाया गया था। इस अवसर पर स्वर्गीय श्री दिलातम प्रकाश जैन को याद किया गया। शारदा देवी वृद्धावस्था में स्वास्थ्य सही नहीं होने पर भी आग्रह पर महाराणा प्रताप चौक पहुंची और विनोद घिंटाला को नारियल पानी पिलाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर दिलात्मप्रकाश जैन के पुत्र सुशील जैन बैद भी उपस्थित थे।
आमरण अनशन कारी विनोद घिंटाला, ने कहा कि मैंने अपना अनशन एक किसान के रूप में प्रारंभ किया था। मैं जिला बनाओ संघर्ष समिति के आग्रह पर इस आमरण अनशन को स्थगित कर रहा हूं,जब भी समिति को मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं इस संघर्ष के लिए पुन: आपके साथ रहूंगा।
मुझे शहर का और युवाओं का बहुत अधिक प्यार मिला जिसे मैं कभी भुला नहीं सकता। मैं सदैव आपका ऋणी रहूंगा और अंतिम समय तक अपनी लड़ाई को इस आंदोलन के सहयोग के रूप में आपके साथ रहूंगा।
** इस अवसर पर जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विष्णु शर्मा मदन ओझा मुरलीधर पारीक मनोज स्वामी योगेश स्वामी अमरनाथ लंगर सेवा समिति के अध्यक्ष किशन लाल स्वामी किशोर कुमार गाबा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा व सुनील छाबड़ा संघर्ष समिति के सचिव आकाशदीप बंसल कन्हैया लाल पारीक,पार्षद बबलू सैनी व गणमान्य इस अवसर पर मौजूद थे। * आंदोलन से 1970 से जुड़े पत्रकार करणीदानसिंह राजपूत अपनी सात वर्षीय पोती अनायासिंह ( पुत्री योगेंद्र प्रतापसिंह) को अनशन स्थल पर लेकर पहुंचे और विनोद घिंटाला ने आशीर्वाद दिया।
* विनोद घिंटाला भाजपा नेता नरेंद्र घिंटाला के बड़े भाई हैं। इन्होंने 7 अप्रैल को आमरण अनशन शुरू किया था। स्वास्थ्य गिरने के कारण पुलिस ने चिकित्सक राय पर 15 अप्रैल को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। घिंटाला ने ट्रोमा सेंटर में भी आमरण अनशन जारी रखा। चिकित्सक, पुलिस और जिला बनाओ समिति के बार बार के आग्रह पर आमरण अनशन स्थगित किया।०0०
०0०
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
वसुंधरा राजे का विशाल पुष्प माला पहना कर नरेन्द्र घिंटाला द्वारा स्वागत
* करणी दान सिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 21 अप्रैल 2023.
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का सूरतगढ़ में 20 अप्रैल को भाजपा
नेता नरेंद्र घिंटाला की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में नर नारी एकत्रित हुए। वसुंधरा राजे बहुत प्रसन्नता दिखाई दी। वे अपने स्वागत से गदगद हो रही थी।
बीएसएनल कार्यालय के पास में यह स्वागत किया गया। जहां पर भीड़ उमड़ी हुई थी। कार्यक्रम यहां पर करीब 12:00 बजे का था लेकिन पीछे से लेट होती हुई वसुंधरा राजे यहां करीब 2:00 बजे पहुंची। वसुंधरा राजे का क्रेज बहुत जबरदस्त है लोग आज भी देखने और सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। भाजपा नेता नरेंद्र घिंटाला ने मंच पर अपनी उपस्थिति देते हुए भव्य स्वागत किया और संबोधित किया। घिंटाला की टीम कार्यक्रम में जुटी थी।
वसुंधरा राजे ने जनता के अपार स्नेह और प्रेम प्रगट किए जाने पर बधाई देते आभार प्रगट किया।०0०
०0०
गुरुवार, 20 अप्रैल 2023
सूरतगढ़ जिला बनाओ नारों सहित मोमबत्ती जुलूस. महाराणा प्रताप को नमन.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 20 अप्रैल 2023.
💐 सूरतगढ जिला बनाओ नारों के साथ आज 20 अप्रैल 2023 को मोमबत्ती जुलूस निकाला गया। गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा से शाम को यह जुलूस रवाना हुआ। महाराणा प्रताप चौक के आगे परनामी फिर सुभाष चौक होते महाराणा प्रताप चौक पर आमरण अनशन स्थल पर सम्पन्न हुआ। महाराणा प्रताप की प्रतिमा को नमन करते हुए मोमबत्तियां वहां लगाई गई।
विधायक रामप्रताप कासनिया, शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष विष्णु शर्मा,पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वी राज मील,रामू छींपा, मोहन पूनिया सहित अनेक लोग थे।
विस्तार*
शाम 7:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग के समर्थन में कैंडल मार्च धरना स्थल महाराणा प्रताप चौक तक निकाला गया |
कैंडल मार्च में विधायक रामप्रताप कासनिया,बलराम वर्मा कामरेड मदन ओझा, पूजा भारती छाबडा, शिक्षाविद डॉ सचिन जेतली, जितेंद्र शर्मा, एडवोकेट श्रीकांत सारस्वत, कामरेड लक्ष्मण शर्मा ,पिंटू बन्ना ,वेद भूतना, योगेश स्वामी ,कृष्णस्वामी, मोहन पूनिया, सुरेश मिश्रा, शरणपालसिंह मान ,छोटू पंडित ,राम प्रताप तिवारी पृथ्वीराज जाखड़ ,रामू छींपा,शक्ति सिंह भाटी ,कुलदीप ,सत्यनारायण छिंपा , अमर चंद नायक चेतन सोनगरा ,ओम सोमानी, राजकुमार छाबड़ा ,रामदयाल सहारन ,किशोर गाबा ,नगेंद्र शेखावत ,बलराम कुकड़वाल, रमेश चंद्र माथुर ,सुनील छाबड़ा गगन सिंह ,अंकुश गाबा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए
💐 मोमबत्ती जुलूस के विडिओ मेरे करणीदानसिंह राजपूत फेसबुक पर देख सकते हैं।
* सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की ओर से शहर के मुख्य चौक महाराणा प्रताप चौक पर धरना 31वे दिन भी जारी रहा
ट्रोमा सेंटर में भर्ती अनशनकारी किसान विनोद घिंटाला ने 14 वे दिन भी अनशन जारी रखा
अनशन स्थल महाराणा प्रताप चौक पर आज क्रमिक अनशन के क्रम में कांग्रेस पार्टी से पार्षद संदीप सैनी, श्री रोहताश सैनी ,राजकुमार सोनी ,पप्पू सोनी ,प्राइवेट स्कूल शिक्षण संघ की ओर से अशोक झींझा क्रमिक अनशन पर बैठे सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा, किशोर गाबा, दादू खान जोईया कामरेड मदन ओझा इत्यादि ने माला पहनाकर अनशन कारियों का सम्मान किया।०0०
****
सदस्यता लें
संदेश (Atom)












































_resize_90.jpg)










_resize_90.jpg)