सोमवार, 29 जुलाई 2019
शुक्रवार, 26 जुलाई 2019
डीएसपी महमूद खान रिश्वत लेते पकड़े गए:एसीबी ने ट्रेप किया:नोखा में थी पोस्टिंग
* एसीबी के एडीएसपी रजनीश पूनिया ने अपनी टीम के साथ की कार्यवाही*
* दहेज हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, 50 हजार की किश्त लेते ट्रैप *
बीकानेर 26, 2019.
यह राशि परिवादी से दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपियों को गिरफ्तार करने की एवज में मांग गई थी। परिवादी की शिकायत पर एडीएसपी रजनीश पूनिया ने अपनी टीम के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
एसीबी के अनुसार 23 जुलाई 2019 को परिवादी मान्याणा निवासी पन्नाराम ने परिवाद दिया कि उसके ताऊ की लड़की हड़मानी की शादी 2014 में फलाना में हुई थी। उसे ससुराल पक्ष द्वारा परेशान करने पर ताऊ देवीलाल ने देशनोक थाने में मामला दर्ज करवाया था। कुछ दिन बाद हड़मानी की मौत हो गई तो दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच नोखा सीओ महमूद खान कर रहे हैं जो नामजद छह आरोपियों को गिरफ्तार करने की एवज में ₹5 लाख रिश्वत की मांग कर रहे हैं। एसीबी के सत्यापन के दौरान ₹2लाख रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।
उसके बाद शुक्रवार 26-7-2019 को सीओ महमूद खान को उनके सरकारी आवास पर ₹50 हजार रिश्वत लेते एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उसके बाद शुक्रवार 26-7-2019 को सीओ महमूद खान को उनके सरकारी आवास पर ₹50 हजार रिश्वत लेते एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार, 24 जुलाई 2019
सूरतगढ़ ट्रैफिक पुलिस सहायता केंद्र बाजार में स्थापित
^^ करणी दान सिंह राजपूत ^^
सूरतगढ़ 23 जुलाई ,2019.
मुख्य बाजार में सुभाष चौक और पुराना बस स्टैंड के ठीक बीच में करनानी धर्मशाला के सामने एक प्रमुख मोड़ पर पुलिस सहायता केंद्र 23 तारीख को स्थापित कर दिया गया। यहां से कार्य शुरू करने का इंतजार है।
सूरतगढ़ में कुछ महीने पहले ट्रैफिक पुलिस के लिए गुमटियों की मांग हुई थी, कि भयानक गर्मी में पुलिस कर्मचारियों को काम करना पड़ता है इसलिए मुख्य स्थानों पर गुमटियों की स्थापना की
जाय । यह मांग पुलिस उप अधीक्षक के पास भी पहुंची थी।
समाचार पत्रों में खूब प्रचार-प्रसार भी हुआ। सोशल मीडिया पर भी यह मांग उठती रही। जिस स्थान पर यह सहायता केंद्र स्थापित किया गया है वह स्थान तो सही है।
अब यह चालू कब होता है। अच्छा हो कि
पुलिस और ट्रैफिक पुलिस यहां हर समय मौजूद रहे। महाराणा प्रताप चौक पर भी स्थापित कर दिया गया है। सुभाष चौक और भारतमाता चौक (भग्गू वाला कुआ) पर भी स्थापित किए जाएंगे।
**
********
मंगलवार, 23 जुलाई 2019
नाबालिग ने कोर्ट में कहा, विधायक के पास भेजते थे-विधायक की पहचान में जुटी पुलिस
23 जुलाई 2019.
बिहार के आरा में एक नाबालिग लड़की ने कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है।
देह व्यापार के धंधे में जबरन धकेली गई नाबालिग के बयान से सफेदपोशों का काला सच सामने आ गया है।
कोर्ट में सोमवार 22-7-2019 को बयान में लड़की ने विधायक का जिक्र किया है लेकिन उसका नाम नहीं बताया है।
नाबालिग ने कोर्ट में कहा कि उसे एक विधायक के पास भी भेजा जाता है। उसने किसी का नाम नहीं लिया है। मालूम हो कि दो दिनों पूर्व आरा की एक किशोरी के माध्यम से भोजपुर पुलिस ने पटना में चल रहे एक बड़े सैेक्स रैकेट का खुलासा किया था।
सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड पटना का संजय पासवान फरार है। उस मामले में सोमवार को नाबालिग का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। नाबालिग ने कोर्ट में दिये बयान में आरा के एक इंजीनियर के आवास व होटलों में ले जाए जाने की बात कही है। पुलिस विधायक की पहचान और मास्टर माइंड की गिरफ्तारी में जुटी है।
भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि किशोरी ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया है। सिर्फ एक विधायक के पास भेजे जाने की बात कही है।
पहले सेक्स रैकेट में जिले के एक विधायक का नाम आया। अब एक अन्य नेता पर दो नाबालिगों से रेप का आरोप लगा है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ दोनों किशोरियों को अगवा कर छह माह तक रेप करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। आरोपित नारायणपुर के चवरियां निवासी व पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह है। उसे दलित किशोरी के परिजनों ने रविवार की शाम शहर के रमना मैदान के समीप पकड़ा। उसकी कार से दोनों किशोरियों को भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों किशोरियों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया।
पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं व 2 पुरुष गिरफ्तार
छपरा: देह व्यापार के अड्डे पर छापा
नौकरी दिलवाने के नाम पर जिस्मफरोश करवाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
खुलासा: 12 से 15 साल की लड़कियों को ट्रैप कर रही महिला।।
शनिवार, 20 जुलाई 2019
सूरतगढ़ में होता रहेगा हथियार लाइसेंस का नवीनीकरण
सूरतगढ़ 20-7-2019.
जिला कलक्टर ने बताया कि सूरतगढ़ में हथियार लायसेंस नवीनीकरण शुरू कर दिया गया है।
जिला कलक्टर ने 71 आरबी में रात्रि चौपाल में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एडीएम सूरतगढ का पद रिक्त होने के कारण हथियार लायसेंस नवीनीकरण नहीं किये जा रहे थे लेकिन अब एडीएम सूरतगढ का कार्यभार एडीएम सतर्कता गंगानगर को दिया गया है तथा हथियार लायसेंस नवीनीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
रात्रि चौपाल में लोगों ने कहा कि सूरतगढ़ में हथियार लायसेंस नवीनीकरण नहीं होने से परेशानी हो रही है।
गुरुवार, 18 जुलाई 2019
मत मारो मुझे कोख में धरती पर आने दो- भ्रूण हत्या एक अभिशाप विषय पर संगोष्ठी,
सूरतगढ़ 18-7-2019.
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की ओर से एक सेमिनार का आयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहिनी पुरी ने की। विशिष्ट अतिथि व्याख्याता मनजीत कौर राजस्थानी साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी व समिति के मंत्री किशन लाल थे।
छात्रा रेखा ने गर्भस्थ शिशु की हत्या को कानूनी व सामाजिक अपराध बताया।
छात्रा योगिता ने कहा कि बेटियों के बिना समाज का भविष्य अंधकार में होगा।
छात्रा माफिया ने इस बुराई को बढ़ावा दिए जाने पर रोक लगाने की महती आवश्यकता पर बल दिया उन्होंने कहा कि कन्या है जीवन का वरदान इसे मार कर कैसे रखोगे स्वाभिमान।
छात्रा अंजलि ने कहा कि बेटियों को भी जीने का हक है।
छात्रा मुस्कान ने कहानी लड़का और लड़की में भेद पर अपनी बात कही जिसमें कहानी के माध्यम से बताया गया कि बेटियां हीरे जवाहरात से कम नहीं है, वे समाज को अपनी चमक और झिलमिला से चमकदार बनाती हैं।
छात्रा रूमी पाल ने मत मारो मुझे कोख में धरती पर आने दो कविता सुनाकर भाव विभोर किया।
सुमेशता ने कहा कि जिस प्रकार एक पहिए से गाड़ी नहीं चल सकती उसी प्रकार बेटियों के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।
छात्रा मोनिका ने बेटियों को बरसात की हवा बताया।
गुंजन ने कहा कि भ्रूण हत्या से बढ़कर कोई पाप नहीं हो सकता समाज में यह बड़ा क्रूर कृत्य माना जाना चाहिए।
कुसुम ने कहा कि मैं नहीं हूं ना मुझ को मारो तुम।
छात्रा प्रियंका स्वामी ने भावपूर्ण कविता अब मुझे डोली में बिठा दिया तो आंसू ना हो पापा।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शारीरिक व्याख्याता बलजिंदर कौर ने कहा कि छात्राएं अपने आपको समाज की इतनी ऊंचाइयों पर स्थापित करें कि सामने वाले को ऊपर देखना पड़े। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए समाज में अग्रणी स्थान पर उनको स्थापित करना चाहिए और इस भेदभाव को मिटाने में वे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
राजस्थानी साहित्यकार मनोज कुमार स्वामी ने भावपूर्ण दोहों के माध्यम से बताया कि किस तरह से बेटियों को गर्भ में टुकड़े-टुकड़े करके डस्टबिन में डाल दिया जाता है। इस बुराइयों को रोकने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।
प्रधानाचार्य मोहिनी पुरी ने कहा कि नारियों को सम्मान मिलना चाहिए। वे सदैव अग्रणी रही हैं। हर क्षेत्र में उन्होंने बताया कि नारी हूं सबला हूं परंतु अबला नहीं हूं। सबसे पहले सवाल उठता है कि नारियों को समाज में भेदभाव कर दोयम दर्जे का क्यों माना जाता है? इसके लिए जरूरी है कि छात्राएं अपने भीतर आत्मविश्वास को पैदा करें और उमंग के साथ जीवन में आगे बढें।लड़कियां लक्ष्य निर्धारित करें और समाज से इस बुराई को उठाकर फेंक दें। इस कार्यक्रम में समिति के मंत्री किशन लाल स्वामी ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया व भविष्य में भ्रूण हत्या नहीं करने और उस में सहयोग न करने के लिए छात्राओं से संकल्प पत्र भरवाए।
*********
सेठ रामदयालराठी राजकीय उ.मा.विद्यालय सूरतगढ़ भवन खतरे में:

सैंकड़ों छात्रों व अध्यापकों की जान जोखिम में:नगरपालिका के बनाए नाले से हुआ बंटाधार:-
करणीदानसिंह राजपूत -
सूरतगढ़ 16 जून 2016.
अप डेट 23-5-2017.
अपडेट 18-7-2019.
***
सेठ रामदयाल राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भवन खतरे में है और यहां पढऩे वाले छात्रों और पढाने वाले व्याख्याताओं की जान जोखिम में है।
राजस्थान कांग्रेस-एक व्यक्ति एक पद की मांग से हलचल-
राहुल गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एक व्यक्ति एक पद का नारा दिया था लेकिन वह पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया।
राजस्थान में कांग्रेस के नेता 2 पदों पर विराजमान हैं। सत्ता में भी हैं और संगठन में भी हैं।
एऐसे नेताओं के लिए अब अड़चन आ सकती है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अब एक पद एक व्यक्ति का सिद्धांत राजस्थान में लागू करने की मांग करनी शुरू की है। राजस्थान में इससे बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।
राजस्थान की गहलोत सरकार की मंत्री परिषद में छह प्रदेश उपाध्यक्ष मंत्री हैं और 3 विधायक हैं।
इनमें 5 कैबिनेट मंत्री और 1 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।
विश्वेंद्र सिंह,मास्टर भंवरलाल, प्रमोद जैन, रघु शर्मा,उदयलाल आंजना,गोविंद सिंह डोटासरा (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं, इनमें खिलाड़ी बैरवा, अशोक बैरवा, महेंद्रजीत सिंह मालवीय हैं। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मुरारी लाल मीणा विधायक महेंद्र चौधरी सरकारी उप मुख्य सचेतक हैं।
अलवर के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली के इस्तीफे से गरमाई राज्य कांग्रेस की राजनीति में आम कार्यकर्ता भी कहने लगा है कि दो पदों पर एक व्यक्ति काबिज रहेगा तो पार्टी की नींव मजबूत कैसे होगी? इस तरह से तो पार्टी सदा कमजोर ही रहेगी,क्योंकि नेता पार्टी संगठन को समय ही नहीं दे सकेंगे।
********
बुधवार, 17 जुलाई 2019
सीवररेज की अति आवश्यक तकनीकी कानूनी जानकारी-(सूरतगढ़ वाले भी समझलें)
* लोगों का दायित्व क्या है?*
श्रीगंगानगर, 17 जुलाई 2019.
राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत श्रीगंगानगर शहर के वार्ड नम्बर 33,34,35,36,37,38 व नेहरा नगर आदि में सीवर कनेक्शन करने का कार्य नगरपरिषद द्वारा किया जा रहा है। इस व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिये जिला कलक्टर श्री शिवप्रसाद मदन नकाते ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक तकनीकी व कानूनी जानकारियां नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
तकनीकी जानकारियां
रसोई व बाथरूम के सभी आउटलेट पर जाली लगाना आवश्यक है। गली ट्रेप के पाइप के मुंह पर गैस पाइप जरूर लगायें, जिससे बदबू घरों में न आये। घर से निकले व्यर्थ पानी के सभी आउटलेट को घर के बाहर एक स्थान पर जोड़ कर प्रोपर्टी चेम्बर से गली ट्रेप के माध्यम से जोड़ने का खर्च स्वयं उपभोक्ता को वहन करना होगा। विभाग ने मेनहाल से प्रोपर्टी चेम्बर तक पाइप बिछाया हुआ है। घर की छत के बरसाती पानी को सीवर लाईन से ना जोड़े। बरसाती पानी खुली नाली में बहने दे। गली ट्रेप पर जाली होनी चाहिए। सीवर लाइन जाम होने पर इससे छेड़ छाड़ न करें क्योंकि इसमें जहरीली गैस हो सकती है।
कानूनी जानकारियां
राजस्थान म्यूनिसीपल एक्ट 2009 के नियम 259 की धारा 202 के अनुसार मल-नाली के पानी को, किसी अन्य तरल पदार्थ अथवा अन्य वस्तु को, जो दुर्गन्धपूर्ण हो, किसी खुले स्थान में बहाना या निकालना कानूनन जुर्म है। जो नागरिक इस अधिनियम का पालन नही करेगा जुर्म का भागी होगा। उसे कम से कम 5 हजार रूपये दण्ड के रूप में वहन करने पड़ सकते है।
सीवरेज प्रणाली को सुचारू रखने हेतु ध्यान देने योग्य बातें
रसोई व स्नानघर का व्यर्थ जल भी सीवर कनेक्शन के द्वारा सीवर लाईन में जायें। सभी आउटलेट पर जाली लगाना आवश्यक है। नियमित रूप से इन जालियों की सफाई करें। गर्भ निरोधक व सेनेटरी नेपकीन को शौचालयों में प्रवाहित न करें। शौचालयों द्वारा ठोस कचरा सीवर लाईन में न जाने दें। मेनहॉल में मृत पशु अथवा उनके अंग न डाले व अन्य किसी को भी नही डालने दें। मेनहॉल खुला न छोड़े व न ही पत्थर, मलबा, प्लास्टिक, पॉलीथीन आदि डालें। सीवर लाईन जाम होने पर पाईप को न काटें न तोडे़। सीवर लाईन जाम होने पर इससे छेड़छाड न करें क्योंकि इसमें जहरीली गैसे हो सकती है। परेशानी के समय नगरपरिषद को सूचित करें।
जिला प्रशासन की आमजन से अपील
शहर के वार्ड नम्बर 33,34,35,36,37,38 व नेहरा नगर आदि में सीवर कनेक्शन करने का कार्य स्थानीय निकाय द्वारा किया जा रहा है। इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिये क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। रसोई व बाथरूम के उपयोग किये गये पानी को किसी भी स्थिति में खुली नालियों में नही बहने दे, इसे सीवर में ही प्रवाहित करें। राज्य सरकार द्वारा पारित नगरपालिका अधिनियम के अनुसार जहां पर सीवर लाईन है, वहां पर गन्दे पानी के नाली में बहने पर नगरपरिषद द्वारा 5 हजार तक जुर्माना किया जा सकता है।
सीवर लाईन जो आपके यहां डाली गयी है, वह घर के डब्ल्यू.सी., रसोई घर एवं बाथरूम में उपयोग किये पानी के लिये बनाई गयी है। सड़क के किनारे स्थित नाली केवल बरसात के पानी के लिये है। बरसाती पानी को सीवर लाईन से नही जोडे़, क्योकि सीवर लाईन बरसात के पानी के लिये नही बनायी गयी है। सीवर लाईन में रसाई व बाथरूम का कचरा (सब्जी, झूठन, चायपती, अदरक का टुकड़ा, राख, मिट्टी, बाल के गुच्छे, साबुन व कागज आदि) नही जाने चाहिए, इससे आपका सीवर लाईन से गली ट्रेप चोक होगा एवं आपके घर के पास पानी गली ट्रेप के उपर से बहकर गन्दगी फैलायेगा।
आपके घर से सड़क तक डाली गई सीवर लाईन आपकी स्वयं मिल्कियत है एवं उसमें स्थित गली ट्रेप की सफाई करना आपकी स्वयं की जिम्मेदारी है। सीवर के मेनहॉल में कोई कचरा नही फेंके, इससे सीवर लाईन चोक होती है एवं सीवेज सड़क पर बहने लगता है। सूखा कचरा, पत्थर, प्लास्टिक की थैलियां इत्यादि सीवर लाईन या मेन हॉल में नही डाले, इससे सीवर लाईन अवरूद्ध हो जायेगी एवं गन्दा पानी सड़क पर बहने लगेगा। सीवर संबंधी कोई भी शिकायत होने पर जाली या पाईप को काटे नही। नगरपरिषद को सूचित करें।
सीवरेज प्रणाली की आवश्यकता क्यों
रसोई व स्नानघर का पानी सीधे नालियों में छोडे़ जाने से पानी सड़क पर फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते है, सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पति रोकने में सहायक जिससे चिकित्सा व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित होने वाली लगभग 70 प्रतिशत बीमारियांं से बचाव करती हैं सीवरेज प्रणाली भूमिगत जल का प्रदूषण रोकती है। व्यर्थ पानी को सीवरेज प्रणाली में डालकर घर के आस-पास भरने से रोक कर घरों का सीलन व क्षति से बचाव किया जा सकता है, जिससे रख रखाव का खर्च कम होता है। सीवर शोधन संयंत्र में शोधित जल व मल का उपयोग सिंचाई, खाद के रूप में किया जाता है। सीवरेज प्रणाली शहर को साफ-सुथरा बनाने में सहायक है।
------------
मंगलवार, 16 जुलाई 2019
बिना लाईसेंस नशे की दवा बेचने पर विभाग का इस्तगासा- तीन से पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान
श्रीगंगानगर, 16 जुलाई 2019.
औषधि विभाग द्वारा फर्म पावॅर मैडिकल स्टोर, वीपीओ जोरावरपुरा (53 एफ) तहसील करणपुर, जिला श्रीगंगानगर पर एनडीपीएस औषधियों के बिना लाईसेंस उल्लंघन के प्रकरण में औषधि नियंत्रण अधिकारी श्रीमति श्वेता छाबड़ा द्वारा माननीय न्यायालय सीजेएम, श्रीगंगानगर में फर्म व उसके मालिक श्री भंवरलाल व रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट श्री राजीव पाण्डे के विरूद्ध इस्तगासा दायर किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण को केस संख्या 174/2019 पर दर्ज कर प्रंसज्ञान लेकर अभियुक्तों को तलब करने के आदेश जारी किये गये। प्रकरण में फर्म को नशे के रूप में दुरूपयोग होने वाली औषधियों की अनुमति लाईसेंसों पर जारी नही थी, परन्तु निरीक्षण के दौरान ट्रामाडोल घटक औषधियों का स्टॉक पाया गया, जिसका क्रय-विक्रय रिकोर्ड प्रस्तुत नही किया गया।
फर्म के लाईसेंस कार्यवाही कर निरस्त किये गये व बिना लाईसेंस औषधियों के प्रकरण में जांच पूर्ण कर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत अलग से वाद दायर किया गया। जिसमें कम से कम तीन वर्ष व अधिकतम पांच वर्ष की सजा व जुर्माने का प्रावधान है।
-----------
सदस्यता लें
संदेश (Atom)













