रविवार, 10 अक्टूबर 2021
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021
रहस्यमय है पीएम केयर्स फंड:देश का धन है तो फिर देश जानकारी क्यों नहीं ले सकता?
* करणीदानसिंह राजपूत *
दीवान ने तर्क दिया: “यह सरकारी मशीनरी के समानांतर काम कर रहा है। इस पर शासन का गहरा और व्यापक नियंत्रण है। जिस तरह से वित्तीय सहायता और इसके बारे में सब कुछ…संचालित किया जा रहा है, इससे यह नहीं समझ में आ रहा है कि पीएम केयर्स में ऐसा क्या है जो निजी है? क्या कोई कह सकता है कि यह राजकीय नहीं है। उस स्व-प्रमाणन के अलावा, हम ऐसा कोई कारक नहीं खोज पा रहे हैं कि यह राज्य नहीं है।”
अदालत को बताया गया कि PIB (पत्र सूचना ब्यूरो ) के माध्यम से PMO ने एक प्रेस नोट जारी कर पीएम केयर्स फंड में चंदा देने की अपील की थी। यह धारणा बनाई थी कि यह भारत सरकार के अलावा और कुछ नहीं है। अदालत को बताया गया कि उपराष्ट्रपति के साथ-साथ एक कैबिनेट मंत्री और कैबिनेट सचिव ने क्रमशः राज्यसभा के सदस्यों और सरकारी कर्मचारियों से इसी तरह की अपील की और इसे भारत सरकार के धर्मार्थ कोष के रूप में बताया।०0०
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021
राजस्थानी की मान्यता को लेकर खेली जाने वाली देश की एकमात्र राजस्थानी रामलीला
सूरतगढ़ 06 अक्टूबर 2021.
आजादी के 70 वर्षों बाद भी अपनी भाषा की मान्यता की मांग को लेकर जूझ रहे राजस्थान के लोगों ने रंगमंच को माध्यम बनाकर अपनी भाषा की मांग की आवाज देश के सत्ताधारियों तक पहुंचाने का माध्यम बनाया है। अपनी मातृभाषा राजस्थानी में रामलीला के मंचन को लेकर ।
पूरे देश में खेली जाने वाली राजस्थानी भाषा की रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर 2021 से यहां शुरू किया जाएगा ।
मायड़ भाषा राजस्थानी लोक कला रंगमंच की ओर से वार्ड नंबर 5 में विगत 6 वर्षों से इस रामलीला का मंचन किया जा रहा है । इस वर्ष की रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से शुरू होकर 16 अक्टूबर तक किया जाएगा ।
कलाकारों द्वारा राजस्थानी भाषा में सभी संवाद , लोकगीतों , लोक नृत्य का मिश्रण , राजस्थानी भाषा के परिवेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से राजस्थानी पहनावे को प्राथमिकता दी जाती है । सभी संवाद कलाकारों द्वारा अपनी मातृभाषा राजस्थानी में ही बोले जाते हैं । मंचन किए जाते हैं ।
राजस्थानी रामलीला के रचनाकार मनोज कुमार स्वामी ने बताया कि आजादी के समय से लेकर अब तक अपनी भाषा की आजादी की लड़ाई राजस्थान के लोग लड़ रहे हैं । राजस्थान को भौगोलिक आजादी मिली लेकिन भाषाई आजादी नहीं मिली । यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक रंगमंच की दुनिया जिंदा रहेगी । मंचन की सभी तैयारियां कर ली गई है ।०0०
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021
सुपरटेक ट्विन टावर गिराने का आदेश: विजिलेंस में 30 के विरुद्ध मुकदमा
* 24 नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी और कर्मचारी*
सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के दो टावरों को गिराने का आदेश दिया है। इन दोनों टावरों को 40 मंजिला बनाने का प्लान था और अब तक 32 मंजिल तैयार हो चुकी थी।
सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के टि्वन टावर में हुए फर्जीवाड़े की एसआईटी जांच रिपोर्ट आने के साथ ही नोएडा अथॉरिटी ने लखनऊ विजिलेंस में एफआईआर करवा दी है। शिकायत प्लानिंग विभाग के मैनेजर वैभव गुप्ता ने दी है। तहरीर में अथॉरिटी ने पूरे फर्जीवाड़े के लिए सुपरटेक ग्रुप के 4 डायरेक्टर, 2 आर्किटेक्ट पर आरोप लगाए हैं।
आरोपित में तत्कालीन सीईओ रहे मोहिंदर सिंह, एसके द्विवेदी व एसीईओ आरपी अरोड़ा, ओएसडी यशपाल सिंह सहित एसआईटी की जांच में आए अन्य 22 नाम शामिल हैं। अभी ये साफ होगा कि इसकी जांच विजिलेंस की लखनऊ यूनिट करेगी या मेरठ यूनिट को ट्रांसफर होगी।
ये हैं आरोपी
अथॉरिटी में तैनात रहे जिन अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर हुई है उनमें 20 रिटायर हो चुके हैं। चार मौजूदा समय में सेवा में हैं। इनमें एक गोरखपुर इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी के प्लानिंग मैनेजर मुकेश गोयल, नोएडा अथॉरिटी की प्लानिंग असिस्टेंट विमला सिंह, यूपीएसआईडीसी में तैनात प्लानिंग असिस्टेंट अनीता व यमुना अथॉरिटी के प्रभारी जीएम प्लानिंग ऋतुराज हैं। इन चारों को सस्पेंड करने के आदेश शासन की ओर से दे दिए गए हैं। आगे इनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विभागीय जांच पर शासन से निर्णय होगा
सेवा में मौजूद 4 आरोपित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। विभागीय जांच शुरू होने पर आपराधिक और विभागीय दोनों जांच का सामना करना होगा। अथॉरिटी अधिकारियों का कहना है कि विभागीय जांच को लेकर अभी शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।
कार्मिक विभाग से मांगा सभी अधिकारियों की तैनाती का ब्यौरा
एसआईटी जांच में जिन 26 अधिकारी-कर्मचारी के नाम आए थे, उनकी तैनाती का ब्यौरा शासन के मांगने पर नोएडा अथॉरिटी ने कार्मिक विभाग से लेकर भेज दिया है। रिटायर्ड हो चुके अधिकारियों व कर्मचारियों पर और कार्रवाई होने पर पेंशन रुक सकती है।०0०
दि.5 अक्टूबर 2021.
ःःःःःःःःः
सूरतगढ़ से भाजपा के 2023 में फिर वही चेहरे होंगे टिकट के दावेदार
* करणीदानसिंह राजपूत *
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव में भाजपा की टिकट के दावेदारों में फिर वही पुराने चेहरे होंगे रामप्रताप कासनीया और राजेंद्र सिंह भादू। संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में दिनरात सक्रियता में ये ही संघर्षरत नजर आ रहे हैं। रामप्रताप कासनीया वर्तमान में विधायक हैं और राजेंद्र सिंह भादू पूर्व विधायक हैं।
वर्तमान कांग्रेस राज में भाजपा के प्रदर्शनों आदि में और अलग अलग कार्य कराने में किसानों के साथ इनके अलावा कोई समय नहीं दे रहा।
राजेंद्र सिंह भादू एक बार 2013 से 2018 तक सूरतगढ़ से विधायक रहे हैं।
रामप्रताप कासनीया सूरतगढ़ से 2018 में विधायक चुने गए लेकिन पीलीबंगा से चुनाव जीतते हुए राज्यमंत्री रह चुके हैं। सन 2018 के चुनाव में भाजपा की टिकट की दावेदारी में कासनीया और भादू ही प्रमुख थे। कासनीया को टिकट मिली और वे जीते। यहां विशेष यही देखा जा रहा है कि भादू टिकट नहीं मिलने के बावजूद लोगों के साथ संघर्ष में खडे़ रहते हैं। अनेक प्रदर्शनों में दोनों की मौजूदगी रहती है।
विधानसभा चुनाव 2023 में अभी 2 साल बाकी हैं तो फिर इतने पहले यह चर्चा क्यों? यह प्रश्न होना भी स्वाभाविक है।
अभी कुछ दिन पूर्व एक व्यावसायिक उद्घाटन समारोह में विभिन्न राजनीतिक लोग पहुंचे। वहां भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भी पहुंचे। बस। वहीं यह चर्चा शुरू हुई कि अगली बार भाजपा किसको लड़ा सकती है?वहीं यह बात भी प्रमुख रही कि ये दो ही दावेदार सक्रियता में नजर आ रहे हैं। ०0०
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021
खाद्य पदार्थ की वार्षिक रिटर्न भरना जरूरी हुआ:नहीं भरी, तो सौ रुपए रोजाना जुर्माना
‘‘बढ़ते कदम’’ 125 दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर: चलेंगे कदम कदम:सूरतगढ़ रिपोर्ट * करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 3 अक्टूबर 2021.
मारवाड़ी युवा मंच शाखा सूरतगढ़ एवं अग्रसेन आयुर्वेदिक हॉस्पीटल सूरतगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर में 125 लोगों को कृत्रिम पैर लगाकर चलाया गया। यह शिविर हर्षोल्लास से 1 अक्टूबर को शुरू हुआ और कृत्रिम पैर प्रदान करने के दिन 3 अक्टूबर को हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।
शिविर में दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन कर मंच द्वारा उनके रहने, खाने पीने की सुचारू व्यवस्था की गई थी। इस शिविर में 5 वर्ष के बच्चे से लेकर 80 वर्ष तक के बुर्जुगों ने कृत्रिम पैर लगवाकर लाभ लिया।
गोरखपुर से आई डॉक्टर्स की टीम ने लगातार 3दिन एवं 2 रात लगाकर 125 कृत्रिम पैर तैयार किये।
सचिव अंकित कुक्कड़ के अनुसार युवा टीम पिछले एक माह से इस शिविर के प्रचार प्रसार एवं अन्य व्यवस्थों में लगातार लगी रही और सभी व्यवस्थाओं को सम्भाले रखा। इसी के परिणामस्वरूप इस शिविर का सफल आयोजन हो पाया।
* समापन समारोह में मुख्य अतिथि भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश लखोटिया थे। समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष महेश सेखसरिया, अध्यक्ष व्यापार मण्डल रहे। विशिष्ट अतिथि में ओमप्रकाश कालवा, अध्यक्ष नगरपालिका सूरतगढ़, सुश्री शताब्दी अवस्थी, गोल्ड मेडलिस्ट पैरालंपिक 2018, समरजीतसिंह मल्ली, अन्तर्राष्ट्रीय कोच जेवलिन थ्रो, एशिया मेडलिस्ट, चिरंजीलाल गर्ग समाजसेवी, नागरमल बाघला समाजसेवी थे।
* मुख्य अतिथि वेदप्रकाश लखोटिया ने संबोधित करते हुए बताया कि 7 वर्ष पूर्व लगाए उनके पौधे ने आज यहां वटवृक्ष का रूप ले लिया है। 21 सदस्यों से शुरू हुई शाखा आज 60 सदस्यों की एक बड़ी टीम बन चुकी है, जो समाज सेवा में नये आयाम स्थापित कर रही है। ज्ञात रहे कि 7 वर्ष पूर्व श्री वेद जी लखोटिया के प्रयासों से ही सूरतगढ़ शाखा का गठन हुआ था।
* नगरपालिका अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश कालवा ने मंच परिवार द्वारा पूरे कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यो का उल्लेख किया एवं मंच द्वारा की जा रही निरंतर सेवाओं के लिए साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम ने नगरपालिका सूरतगढ़ द्वारा दिव्यांजनों के आने जाने के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था भी की गई।
* पेरालंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री शताब्दी अवस्थी ने दिव्यांजनों को आने वाली समस्याओं के बारे में और अपनी इच्छाशक्ति और हौंसले से किस तरह हर कामयाबी को पाया जा सकता है इसके बारे में विस्तृत रूप से बताया।
मंच द्वारा लगाए गए इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होनें विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में मंच इसी तरह से समाजोपयोगी कार्य करता रहेगा।
* अन्तर्राष्ट्रीय जेवलिन थ्रो कोच श्री समरजीतसिंह मल्ली ने खेलों में दिव्यांजन को प्रोत्साहित करते हुए उनकी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्री समरजीसिंह मल्ली पेरालंपिक 2020 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली नीरज चौपड़ा की टीम के सदस्य थे।
* समाजसेवी एवं भामाशाह दानदाताओं के रूप में पहुंचे श्री चिरंजीलाल गर्ग एवं श्री नागरमल बाघला ने मंच कार्याे की सराहना की एवं आगे भी मंच की हर संभव सहायता करने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं महिला शक्ति पधारे। सभी अतिथियों ने शिविर स्थल पर कृत्रिम पैर की अस्थाई लैब का अवलोकन किया एवं कृत्रिम पैर बनाए जाने की पूरी विधि की जानकारी ली।
महाराजा अग्रसेन आयुर्वेदिक हॉस्पीटल के अनिल धानुका ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया व मंच के साथ आगे भी सामाजिक प्रकल्पों को करते रहने की बात दोहराई।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों, मंच का सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मठ सदस्यों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। तीन दिन से चल रहे इस शिविर में आए सभी कार्यक्रम के अन्त में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष महेन्द्र जैन ने सभी आगन्तुको को धन्यवाद ज्ञापित किया।०0०
रविवार, 3 अक्टूबर 2021
कॉलोनाइजर सुखवंतसिंह और भाई प्रतापसिंह पर मालचंद जैन के अपहरण के प्रयास में मुकदमा
मालचंद जैन की ओर से 30 सितंबर को इस बाबत सिटी पुलिस थाना में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने इसके बाद घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे देखे। घटना स्थल बीकानेर रोड पर चौहान प्लाजा के पास एक सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद संभावित संज्ञेय अपराध मानते हुए मुकदमा दर्ज किया गया।
मालचंद जैन पुलिस को दी सूचना लिखा है कि वह भोर का संवाददाता और सामाजिक कार्यकर्ता है। सूरतगढ़ की मुसाबी ( भूमि के नाप जोख का विवरण वाला दस्तावेज) में खसरा नंबर 10 12 13 जोहड़ पायतन दर्ज है। इसका का रूपांतरण नहीं किया जा सकता मगर वहां वसंत विहार कॉलोनी क्यों और कैसे आबाद हो गई यह मालुम नहीं। इस अवैध कालोनी बाबत मालचंद के वकील की ओर से नगर पालिका को नोटिस दिया हुआ है। रात को मोबाइल पर घंटी आई। बोलने वाले ने अपना नाम संदीप डांग बताया और जोहड़पायतन मामले को बंद करने के लिए धमकी दी। इसके बाद जब घूमने निकले हुए थे तब अपहरण प्रयास की घटना हुई। इस प्रकरण में अनुसंधान का कार्य सहायक उप निरीक्षक नूरमोहम्मद को सौंपा गया।०0०
*******