सूरतगढ़: पुराना बाजार में नालियां सफाई ठप्प.
* करणी प्रेस इंडिया *
सूरतगढ़ 7 जुलाई 2026.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की अवहेलना नगरपालिका प्रशासन द्वारा की जाने से शहर के अनेक मोहल्लों में नालियां साफ किए महीने बीत चुके हैं। नालियों में घासफूस ऊगा दिखाई देता है। पुराना बाजार क्षेत्र में बागड़ी आवास के आगे की सड़क की नाली में महीनों से सफाई नहीं हुई। गीता भवन के पास में कचरे का ढेर दिखाई देता है।०0०