शुक्रवार, 26 जून 2026

सूरतगढ़ गंगानगर के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि 30 हजार रू.- सीएम भजनलाल शर्मा की घोषणा.

 


- करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 जून 2026.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि में वृद्धि की घोषणा की है। यह घोषणा 25 जून को की गई। इसी माह से 25 हजार रू.सम्मान राशि और 5 हजार रू. चिकित्सा भत्ता कुल 30 हजार रू. मिलेंगे। (तक  अभी 20 हजार रू सम्मान राशि और 4 हजार रू. चिकित्सा भत्ता मिलता था).  कांग्रेस राज इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री की ओर से इमरजेंसी लगाई गई। मूल अधिकार छीन लिए गये। संविधान की रक्षा और लोकतंत्र पुनः स्थापित करने के लिए आपातकाल के विरोध और जेलों में बंद रहे लोगों को राजस्थान सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान प्रदान किया हुआ है।

आपातकाल 1975-77 

 💐सूरतगढ़ में लोकतंत्र सेनानी हैं।

 1-विधायक वरिष्ठ वकील सरदार हरचंद सिंह सिद्धु

2-वरिष्ठ पत्रकार करणीदान सिंह राजपूत

3-हनुमानप्रसाद मोट्यार

4- श्री नेमीचंद छींपा 

 5-श्री सुगन पुरी

6-श्री महावीर प्रसाद पारीक

7-श्री मुरलीधर उपाध्याय 

 8- श्री गुरनाम सिंह

10-श्री घनश्याम लाल शर्मा 

12- बलराम वर्मा 

13- लक्ष्मण शर्मा 

जिन लोकतंत्र सेनानी परलोक चले गये,उनकी पत्नियों को सम्मान राशि मिल रही है जो अब 30 हजार रू. मिलेगी। श्रीमती लक्षमी देवीश्रीमती गुड्डी देवी.श्रीमती रोमिला हैं।

हरचंद सिंह सिद्धु हनुमान विधायक  मोट्यार सुगनपुरी सरकारी कर्मचारी रहे उनको चिकित्सा भत्ता पहले से पेंशन में मिल रहा है सो इनको सम्मान राशि 25 हजार रू. प्रतिमाह मिलेगी।


श्रीगंगानगर जिले से लोकतंत्र सेनानी ये भी हैं।

श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता हाल ऐलनाबाद, श्री रामकुमार पारीक रायसिंह नगर,

 श्री भंवरलाल श्रीगंगानगर, श्री मदनलाल जिंदल श्रीगंगानगर, श्री रामस्वरूप मांझू बींझबायला,  श्रीमती मंजू टांटिया श्रीगंगानगर, श्रीमती सरोज चुघ श्रीगंगानगर,श्रीमती सविता देवी श्रीगंगानगर,  श्री पूर्णनाथ गोस्वामी,  श्रीमती राजविंदर कौर, श्रीमती इंदुबाला, श्री मांगीलाल जैन घड़साना हैं।०0०











यह ब्लॉग खोजें