खुले नालों में मौतों पर मगरमच्छों के आंसू और सौन्दर्यीकरण पर लाखों रू.की बरबादी.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 6 मई 2026. पश्चिम बंगाल की जीत पर महाराणा प्रताप चौक पर खुशियां मनाने वाले फोटो खिचाओ नेताओं से सवाल है कि तुम्हारे में से कुछ नेताओं ने नालों खुले नाले में मौतों पर मगरमच्छी आंसू बहाए थे। एक चर्चा चली थी कि खुले नालों को कवर किया जाए। नगरपालिका प्रशासन भी मौजूद था।
* मगरमच्छी फोटो खिंचावो नेताओं को याद ही नहीं रहा। मौतों पर आंसू बहाए और नालों को कवर कराने का भरोसा दिलाया और ऐसे वक्तव्य दिए।
* नालों को कवर कराने के बजाए स्टेशन के आगे की सड़क बाजार में सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये का खर्च हो रहा है। अधिशासी अधिकारी पूजा शर्मा के इस सौंदर्यीकरण पर सभी भाजपा नेता नेतियां चुप हैं और लाखों रूपये की बरबादी देख रहे हैं। यह सौंदर्यीकरण भी घटिया। हैरिटेज बिजली खंभों की क्वालिटी बेकार। सड़कों के डिवाईडर घटिया निर्माण। इसकी जरूरत नहीं थी। शहर के सभी बड़े नालों फर कवर लग जाते तो बड़ा सौंदर्यीकरण हो जाता लेकिन यहां मामला था कि दबाव से ठेकेदार को काम दिया जाना था। ईओ पूजा शर्मा ने सौंदर्यीकरण का खेल रचा जो कि यह भ्रष्टाचार का खेल है। बाजार में दुकानदारों से पूछ लें तो अधिकांश डिवाईडर निर्माण के विरुद्ध हैं।
* इतना बड़ा खेला भाजपा नेताओं पूर्व विधायक अशोक नागपाल, जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह नगरमंडल अध्यक्ष गौरव बलाना और पूर्व नगरपालिका अध्यक्षों के सामने हो रहा है मगर सभी चुप हैं और लाखों रूपये का दुरुपयोग देख रहे हैं। नालों में मौतें हुई तब आंसू बहाने वाले मगरमच्छों में भाजपा के नेता भी थे।
*भाजपा के नेताओं से सवाल है कि क्या है ईओ पूजा शर्मा जो यहां से सस्पेंड नहीं कराई जा सकती जिसके भ्रष्टाचारों पर सभी चुप हैं। कासनिया पूजा को यहां रखना चाहते हैं की चर्चा तो है मगर अन्य नेता हटाना चाहते हैं कि कोई चर्चा नहीं है।
०0०