गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

सूरतगढ़:परशुराम जयंती. बुलावे के पीले चावल

 

* करणी प्रेस इंडिया *

सूरतगढ़ 9 अप्रैल 2026.

भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल समारोह

की तैयारी के लिए आज ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम के मंदिर में ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष गोपी राम शर्मा के सानिध्य में पीले चावल किए गये। विप्र बन्धुओं को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल किए गए।

 पीले चावल करने की रस्म कार्यक्रम प्रभारी जितेंद्र शर्मा शोभा यात्रा के प्रचार मंत्री महावीर भोजक शोभायात्रा के कार्यक्रम के सदस्य ओम राजपुरोहित ने संपन्न की।

 इस अवसर पर मदन ओझा लक्ष्मण शर्मा राधे श्याम उपाध्यक्ष अमित पारीक मुन्नालाल भोजक उमेश भोजक ओमप्रकाश शर्मा राम प्रताप तिवाड़ी उपस्थित थे।०0०



यह ब्लॉग खोजें