रविवार, 25 मई 2025

बनवारीलाल मेघवाल न्यायिक जांच में दोषी सिद्ध.सूरतगढ़ का बड़ा फैसला.


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 25 मई 2025

नगर पालिका सूरतगढ़ के पूर्व अध्यक्ष बनवारी लाल मेघवाल को न्यायिक जांच में पद का दुरुपयोग साबित होने पर 6 साल के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। बनवारी लाल मेघवाल का कार्यकाल 2009 से 2014 तक था। पद के दुरुपयोग का यह निर्णय 2024 में हो गया था मगर इस पर हस्ताक्षर 20 मई 2025 को हुए। निदेशक एवं विशिष्ट शासन शासन सचिव इंद्रजीत सिंह ने यह आदेश  20 म ई 2025 को जारी किए। 

* सफाई कर्मचारी भर्ती में गड़बड़ी करने में बनवारी लाल मेघवाल के विरुद्ध पहले प्राथमिक जांच हुई जिसमें प्रथम दृष्टि दोषी पाए गए।  उसके बाद में न्यायिक जांच करवाई गई इसमें अध्यक्ष दोषी प्रमाणित हुए। बनवारी लाल मेघवाल को न्यायिक जांच के समय नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। उनके स्पष्टीकरण,प्रथम जांच रिपोर्ट और उसके बाद न्यायिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह माना गया की सफाई कर्मी की भर्ती प्रक्रिया में अधिशासी अधिकारी (सदस्य सचिव) के हस्ताक्षर के बिना ही बनवारी लाल ने साक्षात्कार की कार्यवाही करके नियुक्ति कर दी। इस प्रकार से बनवारी लाल के द्वारा राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के विरुद्ध सफाई कर्मी की भर्ती प्रक्रिया अपनाकर अपने पद के कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करके पद का दुरुपयोग किया जाना प्रमाणित पाया गया। 

* यह आदेश*

न्यायिक जांच संख्या 3/ 2018 के आदेश दिनांक 7 अगस्त 2024 में बनवारी लाल मेघवाल तत्कालीन अध्यक्ष नगर पालिका सूरतगढ़ के विरुद्ध आरोप प्रमाणिक पाए जाने पर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 41 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार बनवारी लाल मेघवाल तत्कालीन अध्यक्ष नगर पालिका सूरतगढ़ को न्यायिक जांच के निर्णय दिनांक 7 अगस्त 2024 से आगामी 6 वर्ष की काल अवधि तक पुनर निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित करती है। 



* बनवारी लाल मेघवाल के राजनीतिक जीवन पर इसका निश्चित रूप से असर होगा। बनवारी लाल पहले कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। कांग्रेस पार्टी के टिकट पर ही 2009 में चुनाव लड़ा था। उसे समय के विधायक गंगाजल मील ने पूरा सपोर्ट किया था। जनता की तरफ से यह उसे समय अध्यक्ष पद का सीधा चुनाव था जिसमें बनवारी लाल चुने गए थे। 

अब पिछले चुनाव के मौके पर जब मील भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर गये उस काल में बनवारी लाल मेघवाल भी भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर गए। गंगाजल मील के खास रहे थे और इस कारण नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के विरुद्ध शिकायतें करने में आगे रहे और कालवा विरोधी हो गए। कालवा समर्थकों का मानना है कि कालवा की शिकायतें करने वालों के रूझान आने लगे हैं अभी और आएंगे।

मील से विवाद के बाद कालवा भाजपा में प्रवेश कर गए थे। ओमप्रकाश कालवा अब भाजपा में एक्टिव हैं। ओमप्रकाश कालवा से पूछा गया तो उन्होंने कहा अभी देखते रहें,बहुत कुछ होगा। 

हमारे सूत्र के अनुसार बनवारी लाल मेघवाल का यह न्यायिक निर्णय फाईल में पड़ा था और कालवा की सक्रियता से फाईल से निकला।०0०






०0०

 

यह ब्लॉग खोजें