शनिवार, 26 अप्रैल 2025

भाजपा नगरमंडल कार्यकारिणी सदस्य सूची:कितने हैं काम करने वाले.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 26 अप्रैल 2025.

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना ने आज कार्यकारिणी सदस्यों की सूची घोषित की है जिसमें कुल 45 सदस्य हैं। कुछ सदस्य 60 वर्ष से भी अधिक उम्र के हैं। इनमें से कितने असल में काम कर पाएंगे और कितने बैठकों में उपस्थित हो पाएंगे। पूर्व विधायक अशोक नागपाल की पुत्र वधु महक सोनी नागपाल को भी सदस्य बनाया गया है। ये अनूपगढ़ नगरपालिका में सदस्य बनी। वहां अध्यक्ष पद की ईच्छा थी जो पूरी नहीं हो पाई। अब सूरतगढ़ मंडल में सदस्य बनाया है तो वापस वोट भी सूरतगढ़ में बनाना होगा। कुछ लोगों को मालुम हो गया है कि हवा में उड़ने से कुछ भी मिलने वाला नहीं है धरती से जुड़ने के लिए वे नगर मंडल के सदस्य बने हैं या बनाए गये हैं।

👍 इनमें से कितने उम्र और वरिष्ठता के हिसाब से गौरव बलाना के अधीनस्थ काम करेंगे।

 महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि नगरपालिका चुनाव से पहले नगर मंडल जनहित के काम करने में कितना सक्रिय साबित होगा।

* पदाधिकारी और सदस्य सूची से ऐसा लगता है कि पूर्व विधायक राज्यमंत्री रहे रामप्रताप कासनिया खेमे को दरकिनार किया गया है।

* सूची बाबत अलग से विस्तृत टिप्पणी की जाएगी।


०0०





०००

यह ब्लॉग खोजें