* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़, दिनांक 13 अप्रैल 2025.
– भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य सम्मेलन आज सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिश्नोई मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शरणपालसिंह मान ने की।
*जिला अध्यक्ष शरण पाल सिंह ने संगठनात्मक मजबूती, एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पार्टी की नीति, सिद्धांत एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना एवं संगठन को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
* इस सम्मेलन में सूरतगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष गौरव बलाना, राजियासर देहात मंडल अध्यक्ष विकास शेखावत, जैतसर मंडल अध्यक्ष सुभाष सुथार, ढाबा मंडल अध्यक्ष कप्तान शर्मा, जिला सहसंयोजक अशोक आसेरी, जिला प्रमुख श्रीमती कविता बीरबल रेगर, काजल छाबड़ा,नगर मंडल संयोजक अजय सिंह सिसोदिया उपस्थित थे।
* कार्यक्रम में संदीप कासनिया, पूजा छाबड़ा,पूर्व मंडल अध्यक्ष पेप सिंह राठौड़, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश मेघवाल, पूर्व प्रधान बीरमा नायक, सत्यनारायण छिंपा, सुरेंद्र राठौड़ पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गोयल ,रजनी मोदी,गिरधारी नाथ, मनोज जांगू,पवन ओझा, किशन स्वामी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की
* सूरतगढ़ नगर मंडल गौरव बलाना ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंच संयोजन अंकुर लड़ौइया ने किया।०0०
****