गुरुवार, 12 दिसंबर 2024

ईओ पूजा शर्मा का सुजानगढ़ घोटाला:सूरतगढ़ से पहले.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 दिसंबर 2024. नगरपालिका सूरतगढ़ में अधिशासी अधिकारी पद पर रहते पूजा शर्मा भ्रष्टाचार में और ड्युटी लापरवाही में नये रिकॉर्ड बना रही है। मालुम हुआ है कि सुजानगढ़ में राजस्व अधिकारी पद पर रहते हुए भी इसने बड़ा घोटाला किया था। सुजानगढ़ में सब्जी मंडी के पास आवासीय क्षेत्र में एक व्यावसायिक निर्माण सुमेरु काम्प्लेक्स हुआ। उसके आगे की सड़क तोड़ी गई। पूजा शर्मा को 16 सीसी का नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। उक्त नोटिस 3 जनवरी 2024 को जारी हुआ तब पूजा शर्मा नगरपालिका अनूपगढ़ में अधिशासी अधिकारी पद स्थापित थी।



 इसके कुछ ही दिनों बाद स्थानांतरण हुआ और पूजा शर्मा ने 20 फरवरी 2024 को सूरतगढ़ में अधिशाषी अधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया। सूरतगढ़ में पूजा शर्मा विभिन्न कार्यों में विवादित रही है। सरकारी कार्य में लापरवाही करते हुए 10 महीनों में शहर निरीक्षण में तीन बार ही बाहर निकली। अतिक्रमण तुड़वाने में देरी और लापरवाही।




 अनेक गलत कार्य जिसमें सर्वाधिक भ्रष्टाचार किया अपनी सग्गी भाभी सफाई कर्मचारी का अवैध रूप गलत तथ्य रिकॉर्ड से प्रमोशन कर जमादार बनाया। अनुचित लाभ वेतन बढा कर नगरपालिका को नुकसान पहुंचाया। 

अपनी भाभी का मामला ना खुले और विरोध न हो सके के लिए दो युनियन प्रतिनिधियों सफाईकर्मी मनिंदर सारसर और मनोज धौल का भी गलत प्रमोशन किया। इसके लिए वरिष्ठों और शिक्षित वरिष्ठों को इग्नोर कर दिया। अपनी मनमर्जी से वरिष्ठता सूची बनाई जो कि फर्जीवाड़ा है। इसमें गलत प्रमोशन करने और गलत प्रमोशन लेने गलत रिकॉर्ड बनाने वाले सभी आरोपित दोषी हैं।०0०






यह ब्लॉग खोजें