मंगलवार, 7 मई 2024

कालवा की बहाली की चुनौती रिट पर बहस फाईनल:फैसले का इंतजार.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 7 मई 2024. 

अध्यक्ष नगर पालिका ओम प्रकाश कालवा की बहाली को चुनौती देने वाली रिट पर उच्च न्यायालय में तथ्य नजीरें आदि पेश होने के बाद 7 मई को दोनों पक्षों की बहस सुनी गई। फैसला आज नहीं सुनाया गया। फैसला बाद में सुनाया जाएगा। लोगों को अब फैसले का इंतजार है।संभवतः इसी सप्ताह में फैसला सुना दिया जाए। ऐसे फैसले जल्दी ही सुनाए जाते हैं।

* नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा सीवरेज के एक पेमेंट में आरोपित हुए और सस्पेंड किए गये,बाद में भाजपा सरकार ने इनको दोराने जांच बहाल कर दिया था।

* पार्षद परसराम भाटिया ने उच्च न्यायालय में इस बहाली को गलत बताते हुए चुनौती दी थी। यह आरोप भी लगाया गया था कि कालवा टेंडर कॉल कर रहे हैं भुगतान कर रहे हैं। इस पर उच्च न्यायालय ने ओमप्रकाश कलवा को चेक पावर खत्म कर दी थी। वे चैकों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। सामान्य कामकाज वेतन चेक जो नगर पालिका से संबंधित होंगे उन चेक पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इससे ठेकेदारों आदि के सारे पेमेंट रुक गए थे। इस रिट का 2 मई को फैसला होना था। लेकिन 2 तारीख को समय नहीं था इसलिए 3 तारीख रखी गई तीन मई को भी फैसला नहीं हो सका और तारीख 6 मई दे दी गई। इसके बाद 7 मई तारीख दी गई।

इस रिट में पार्षद गवरिया भी पार्टी बना है और उनके आर्ग्युमेंट को भी हाईकोर्ट ने सुना है।

०0०





यह ब्लॉग खोजें