सोमवार, 20 नवंबर 2023

भाजपा के कासनिया और कांग्रेसी मील के मिलन की पृथ्वी मील ने धज्जियाँ उड़ा दी.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे जननायक जनता पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष पृथ्वीराज मील ने अपने एक चुनावी भाषण में भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व विधायक कांग्रेसी गंगाजल मील के चुनावी मिलन को लीर लीर कर रख दिया। यह भाषण देखने सुनने में बहुत लोकप्रिय हो रहा है। 

राजस्थानी में दिए इस भाषण में श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख रह चुके पृथ्वीराज मील ने कहा है कि दो राजनीतिक दुश्मनों का 25 साल बाद यह मिलन जनता के लिए नहीं हुआ है बल्कि यह अपने अपने स्वार्थों के कारण हुआ है। दोनों एक दूसरे को कोसते थे और अब आश्चर्य जनक मिलना हो गया। पृथ्वी मील ने गंगाजल मील पर अधिक चोट की है। पृथ्वी ने कहा कि गंगाजल मील सा.के मिलने के लिए मैं नजदीक उम्मीदवार था और वे कासनिया से जा मिले और कासनिया ने मिला भी लिया। 

पृथ्वी मील ने कहा यह मिलना जनता का भला करने के लिए नहीं है दूसरे का बुरा करने के लिए है,अपना भला करने के लिए है। पृथ्वी मील ने दोनों को एक जैसा बताते हुए राजस्थानी कहावत भी सुनाई। यह विडिओ यू ट्युब पर वायरल हो रहा है। 

असल में हनुमान मील के बजाय कांग्रेस की टिकट डुंगरराम गेदर को मिल जाने पर नाराज गंगाजल मील ने डुंगरराम गेदर को हराने के लिए भाजपा के उम्मीदवार कासनिया से मेल किया है। 



पृथ्वी मील गंगाजल मील के सग्गे भतीजे हैं  और स्व.मोटाराम मील के बेटे हैं। मोटाराम मील की स्मृति में सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पैतृक गांव निरबाणा में एक बड़ा शिक्षण संस्थान काफी सालों से चलाया जा रहा है। पृथ्वीराज मील 2008 में चुनाव में गंगाजल मील के साथ दिनरात एक किए हुए थे। पृथ्वी ने अन्य बयान में कहा हुआ है कि 2013 में परिवार की तरफ से उनका नंबर चुनाव लड़ने का था लेकिन चाचा गंगाजल मील खुद तैयार हो गये। वे हार गये। 2018 में फिर उनका यानि पृथ्वी का नंबर था लेकिन हनुमान मील को आगे कर दिया। हनुमान मील भी हार गये। पृथ्वीराज मील ने इसे अन्याय के रूप में बताया। उनके साथ न्याय नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में सूरतगढ़ में राजनीति करने के लिए वे जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव में उतरे। 

* पृथ्वीराज मील का जनसंपर्क बढ रहा है। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चुटाला भी दो दिन सूरतगढ़ क्षेत्र में जनसंपर्क सभाएं कर चुके हैं।

**

पृथ्वीराज मील के अलावा आम जनता भी भाजपा उम्मीदवार रामप्रताप कासनिया के साथ कांग्रेस के गंगाजल मील का मिलना दोनों का स्वार्थ मान रही है। लोगों का मानना है कि गंगाजल मील कासनिया की गोदी में बैठ गया लेकिन यह स्वार्थ का मिलन है सो गंगाजल मील कितने दिन कासनिया की गोदी में बैठा रहेगा। लोगों का मानना है कि कासनिया खुद ही चुनाव के बाद गंगाजल मील को धक्का दे देगा।.

सूरतगढ़ का चुनावी समर बहुकोणीय होते हुए भी भाजपा के रामप्रताप कासनिया, भाजपा के बागी निर्दली राजेंद्र सिंह भादू,कांग्रेस के डुंगरराम गेदर,जेजेपी के पृथ्वीराज मील और बसपा के महेंद्र भादू के बीच रोचकता से आगे बढ रहा है।

20 नवंबर 2023.

*******







यह ब्लॉग खोजें