डुंगरराम गेदर ने गंगाजल मील से भेंट की.
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 17 अक्टूबर 2023.
राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डुंगरराम गेदर ( राज्यमंत्री दर्जा) ने मील निवास पर पूर्व विधायक गंगाजल मील से सुबह भेंट की। सूरतगढ़ सीट पर कांंग्रेस के प्रत्याशी का निर्णय होने से पहले की यह भेंट महत्त्वपूर्ण समझी जाती है। कांंग्रेस हाई कमान की बैठक 18 अक्टूबर 2023 को राजस्थान की टिकटें फाईनल होंगी जिसमें सूरतगढ़ भी होगी।
डुंगरराम गेदर से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी। गेदर इस भेंट के बाद दोपहर में गांवों में जनसंपर्क पर थे। टिकट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को फाईनल निर्णय होगा।
* सर्वे में डुंगरराम गेदर का नाम सर्वाधिक बताया जाता है। ०0०