बुधवार, 13 सितंबर 2023

बीकानेर संभाग में मूल ओबीसी टिकट:सूरतगढ में क्या होगा?

 





* करणीदानसिंह राजपूत *


बीकानेर संभाग में विधानसभा  की 24 सीटों पर सामान्य सीटों पर मूल ओबीसी को इस बार अधिक टिकटें देने की मांग कांग्रेस और भाजपा दोनों में जोर से उठ रही है और दबाव भी है।


भारतीय जनता पार्टी में अधिक स्थानों पर मांग है। शिक्षित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दबाव डाला है। इस दबाव से कुछ सीटें मूल ओबीसी को जरूर मिल सकती हैं।

* मूल ओबीसी में कुम्हार  जाति के टिकटार्थी सर्वाधिक सक्रिय है। 

श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ सीट पर कुम्हारों की संख्या काफी है और उसके बाद जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर में कुम्हारों की संख्या दूसरे नंबर पर आती है। मूल ओबीसी में अन्य जातियों का टिकट के लिए मांग तो है।

सूरतगढ़ सीट पर मूल ओबीसी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रीभगवान सेवटा  टिकट की मांग कर रहे हैं जो कुम्हार जाति और मूल रूप से संघ के कार्यकर्ता हैं। सूरतगढ विधानसभा क्षेत्र के बीरमाणा गांव के हैं और वर्तमान में सूरतगढ किशनपुरा आबादी में निवास करते हैं।


कांग्रेस पार्टी की ओर से सूरतगढ़ सीट पर डूंगरराम गेदर का टिकट के लिए दबाव है और लोकप्रिय भी हैं। ये मूल ओबीसी कुम्हार जाति से हैं।वर्तमान में राजस्थान शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हैं। सूरतगढ सीट से कई बार चुनाव लड़ चुके है। प्रमुख दावेदारों में डूंगरम गेदर है जो जनता के भी प्रिय नेताओं में आते हैं।


भारतीय भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस मूल ओबीसी को बीकानेर संभाग में कितनी टिकट देते हैं यह मूल ओबीसी के दबाव पर निर्भर करता है। सूरतगढ सीट पर मूल ओबीसी का दोनों पार्टियों में दबाव है।

 वैसे तो श्री गंगानगर हनुमानगढ़ में भी मूल ओबीसी के लिए दोनों पार्टियों में टिकट मांगी जा रही है।

13 सितंबर 2023.

०0०














यह ब्लॉग खोजें