शनिवार, 16 सितंबर 2023

अमित कल्याणा ने कांग्रेस में प्रवेश तय किया: साथियों की 20 बैठक बुलाई.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

16 सितंबर 2023.

किसान नेता अमित कल्याणा का कांग्रेस में प्रवेश निश्चित हो गया है। पूर्व विधायक गंगाजल मील और हनुमान मील से बात होने की सूचना है। 15 सितंबर को गोविंदसर में अमित कल्याणा हनुमानमील के साथ एक कार्यक्रम में थे। वहां पहली बार अमित कल्याणा ने कांग्रेस पार्टी में जाने की बात लोगों के सामने रखी।

अमित कल्याणा ने आज बताया कि 20 सितंबर को खुद के निवास पर साथियों की बैठक बुलाई है। उनसे रायमशविरा किया जाएगा जो साथी कांग्रेस में चलना चाहेंगे उनको साथ लिया जाएगा। अमित ने कहा कि उनका कांग्रेस में प्रवेश तय है और जो साथ चलेंगे तो अच्छा, नहीं तो वे तो अपने परिवार के साथ काग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि गंगाजल मील साहब से बात हो चुकी है।

* साथियों से बात होने के बाद मील साहब को घर वाली बैठक में बुलाएंगे।

* अमित कल्याणा ने कहा कि वे राजनीतिक व्यक्ति हैं और राजनीति करनी है तथा लोगों के काम करवाने में रहना है जिसमें सालों से रहे हैं। बिना काम रह नहीं सकता। 

* विदित रहे कि अमित कल्याणा बहुजन समाज पार्टी में सर्वाधिक लोकप्रिय और काम कराने संघर्ष करने वाले नेता थे। उनकी बेटी प्रियंका कल्याणा बसपा से नगरपालिका में पार्षद हैं।

अमित कल्याणा संघर्षों में खुले चैलेंजिंग रूप से भाषण देने वाले अग्रणीय नेता हैं। इस खुले रूप के कारण बसपा से दूर हो गये। बसपा से अलग हुए काफी महीने बीत गये। 

* नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा के भ्रष्टाचार के विरोध में दो महीने से अधिक सुभाष चौक पर धरना लगाया जिसमें कालवा को हटाने की मांग मुख्य थी। उस धरने को पूर्व विधायक गंगाजल मील ने ही खत्म करवाया था।

** अमित कल्याणा की कांग्रेस से नजदीकियां कई महीनों से चल रही थी।

*** कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले अच्छा भाषणवक्ता नेता मिल जाएगा।०0०

******











यह ब्लॉग खोजें