बुधवार, 12 जुलाई 2023

अशोक नागपाल का दावा सूरतगढ़ से मिलेगी भाजपा की टिकट:सबसे अलग रिपोर्ट

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 12 जुलाई 2023.

💐 अशोक नागपाल पूर्व विधायक (2003-8) ने सूरतगढ़ से 2023 की भाजपा की टिकट खुद को मिलने की पक्की  दावेदारी कर आश्चर्य चकित किया।  नागपाल ने पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार के 9 साल पर रंगीन पत्रक का विमोचन करते वक्त यह बड़ा दावा किया।

* नागपाल की उम्र इस समय 66 वर्ष के करीब है। 

* नागपाल भाजपा के श्री गंगानगर के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सन् 2003 में नागपाल ने कांग्रेस की संसदीय सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी बिश्नोई को रिकार्ड मतों से हराया था। उस समय सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र सूरतगढ़ तहसील के राजियासर से सीमांत घड़साना रावला तक विशाल रूप में था।

** नागपाल अभी भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं।

👍 अशोक नागपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसमें केन्द्र के 9 वर्षों की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों पर बनाये गये पोस्टर का विमोचन किया।




पूर्व विधायक अशोक नागपाल ने बताया कि वो इस पोस्टर को लेकर अपनी सूरतगढ़  विधानसभा के प्रत्येक घर तक पहुंचेगे। मोदी जी के कार्यकाल में जो जनकल्याण कारी योजनायें चल रहीं है उनके बारे में बताएंगे और जनता से 2023 में राजस्थान में व 2024 में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिये समर्थन की अपील करेंगे।

* नागपाल की इतनी पक्की दावेदारी राजनीतिक क्षेत्र में अभी किसी ओर की नहीं होने से यह चर्चा बनेगी। 

** सूरतगढ़ में फैले भ्रष्टाचार और राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के प्रश्नों पर नागपाल खुल कर उत्तर नहीं दे पाए। यह कहा कि उन्हें मौका मिला तो ऐसा कुछ नहीं हो पाएगा।

*** पत्रकारों ने नागपाल को टिकट के मामले में घेरने की कोशिश की और पूछा कि आपको टिकट नहीं मिले तब क्या रुख होगा?

नागपाल ने कहा कि यदि भाजपा की टिकट उन्हें नहीं मिली तब उस स्थिति में जिसे टिकट मिलेगी उसका साथ देंगे और भाजपा को विजय दिलवाएंगे।०0०

****






यह ब्लॉग खोजें