रविवार, 9 जुलाई 2023

पृथ्वीराज मील की सूरतगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा: जननायक जनता पार्टी से लड़ेंगे.

 


* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 9 जुलाई 2023.

जननायक जनता पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष पृथ्वीराज मील ने सूरतगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा की है।  मील ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से सरकार चल रही है। राजस्थान का अगला चुनाव 2023 समझौते से लड़ने के लिए बड़े नेताओं की बातचीत चल रही है। आशा है कि राजस्थान में समझौता हो जाएगा। 

* प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समझौता हुआ तो और नहीं हुआ तो भी वे सूरतगढ़ से आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।  पृथ्वीराज मील ने कहा कि करीब 18 साल से उनका राजनीतिक जीवन है। उन पर किसी भी प्रकार का दोषारोपण नहीं हुआ।भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा है। 2005 से जिला प्रमुख पद पर चुने जाने के समय से वे राजनीति में भाग ले रहे हैं। सूरतगढ़ उनका केंद्र बिंदु रहा है।

 * उन्होंने कहा कि सूरतगढ़ में भ्रष्टाचार चारों और बढ़ा हुआ है। उस पर निगाह डालना जरूरी है। पृथ्वीराज मील भी मील कुटुंब के ही सदस्य हैं। उन्होंने 2008 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गंगाजल मील की अग्रिम पंक्ति के रूप में काम किया था और गंगाजल मील उस समय जीते थे। 

पृथ्वीराज मील की सूरतगढ़ से चुनाव लड़ने की घोषणा से सूरतगढ़ की राजनीति में बहुत कुछ परिवर्तन उलट पलट होने की संभावना है।


* भारतीय जनता पार्टी यहां से तैयारी कर रही है।  समझौता होता है तो पृथ्वी राज मील सूरतगढ़ की सीट की टिकट लेने का प्रयास पूरी ताकत के साथ करेंगे। 

वैसे उन्होंने घोषणा कर दी है कि समझौता नहीं हुआ तो भी वे सूरतगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। 

* सूरतगढ़ से कांग्रेस पार्टी के प्रमुख दावेदारों में उन्हीं के परिवार के हनुमान मील दोबारा चुनाव लड़ने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं। हनुमान मील 2018 में पराजित हो गए थे लेकिन इस बार फिर टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।  खुद गंगाजल मील 2008 में जीतने के बाद 2013 के चुनाव में पराजित हो गए थे।  इस तरह से कांग्रेस पार्टी यहां पर लगातार दो चुनाव 2013 और 2018 हार चुकी है। इस बार कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों भरपूर जोर लगा रही है। 2013 और 2018 में भारतीय जनता पार्टी जीती थी। भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि 2023 में भी उनकी जीत होगी। प्रमुख रूप से यहां पर भाजपा और कांग्रेस में ही टक्कर मानी जा रही है।

* जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज मील के सूरतगढ़ से चुनाव लड़ने के बाद परिणाम में और राजनीति में बहुत कुछ उलट-पुलट होने की संभावना है। 

सूरतगढ़ सीट पर  शहर और ग्रामीण क्षेत्र में नए चेहरे की मांग हो रही है। कांग्रेस का चेहरा तो प्रमुख रूप से हनुमान मील और डूंगरराम गेदर में से किसी एक का तय माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस किसी और को भी यहां से चुनाव लड़ा सकती है। भारतीय जनता पार्टी में नए चेहरा ही आने की संभावना है।( पृथ्वीराज मील की पत्रकार वार्ता का समाचार अलग सें देंगे) ०0०

*****







यह ब्लॉग खोजें