रविवार, 2 जुलाई 2023

राज्यमंत्री पूजा छाबड़ा से मिले और फोन पर सीएम से बात कराई. पूजा जयपुर में भर्ती.





* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 2 जुलाई 2023.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़  पूजा छाबड़ा से मिले और स्वास्थ्य की जानकारी लेने के बाद फोन पर सीएम से बात कराई। पूजा छाबड़ा का जयपुर के एस.एम.एस. हॉस्पिटल में मल्टीस्पेशलिटी आईसीयू में ईलाज चल रहा है। सूरतगढ़ से रैफर कर एम्बुलेंस से एस.एम.एस में पहुंचाया गया था। 

* धर्मेंद्र राठौड़ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बहुत नजदीकी हैं जिन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। 

धर्मेंद्र राठौड़ ने पूजा भारती छाबड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राठौड़ ने पूजा छाबड़ा से कहा कि मुख्यमंत्री आपके स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हैं। वे स्वयं आने के ईच्छुक थे मगर उनके चोट लगी होने के कारण आ नहीं सके। राठौड़ की उसके बाद आधे घंटे से अधिक बात हुई। वार्ता में कोई भी उपस्थित नहीं था। वार्ता सूरतगढ़ को जिला बनाओ पर केंद्रित रही जिसके तथ्य नहीं बताए गए। पूजा ने अस्वस्थ स्थिति में सूरतगढ़ को जिला बनाओ मुद्दा ही वार्ता का विषय रखा। इस वार्ता के बाद राठौड़ ने 

अशोक गहलोत जी से फोन पर पूजा भारती छाबड़ा की वार्ता कराई। यह वार्ता महत्वपूर्ण रही। पूजा भारती छाबड़ा को आश्वस्त किया कि  सूरतगढ़ जिला बनाओ की मांग पर चर्चा होगी। पूजा के स्वस्थ होते ही वार्ता होने के संकेत है। कल तक वार्ता हो सकती है नहीं तो परसों तक। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य भी महत्त्वपूर्ण है। वे घर में ही स्लिप हो गए थे जिससे चोट लग गई थी।


* पूजा छाबड़ा की बेचैनी घबराहट तबीयत खराबी में कुछ राहत मिली है। शाम तक और सुधार होगा। 

सामान्य वार्ता स्वास्थ्य जानकारी कज समय पूजा के पति गौरव छाबड़ा,s.m.s. हॉस्पिटल के सुप्रिडेंट अचल शर्मा,आंदोलनकारी  बृजलाल कड़वासरा बाबू सिंह खींची और अरोड़वंश कल्याण समिति सूरतगढ़ के अध्यक्ष दीपक भाटिया भी उपस्थित थे। दीपक भाटिया आज सुबह पूजा के भर्ती कराए जाने के कुछ समय पश्चात पहुंचे थे।

* पूजा भारती छाबड़ा ने सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर पहले आमरण अनशन किया। उसके बाद जिला बनाए जाने के लिए अन्न छोड़ दिया। गावों को भी आंदोलन में जोड़ने का बिंदु रखा हुआ था जो अन्य ने तो बीड़ा नहीं उठाया। लेकिन पूजा छाबड़ा प्रचार रथ लेकर 

भीषण गर्मी में गांवों में निकल पड़ी। 

45 वें दिन रायांवाली गांव में शाम को 7:30 बजे तबीयत बिगड़ गई। सूरतगढ़ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

 पूजा छाबड़ा ने 16 मई को सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग को लेकर आम सभा में  अन्न छोड़ने की घोषणा की थी। एक 1 जून से वह निरंतर गांवों में सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान को लेकर रथ सहित भ्रमण कर रही है।

 गांवों में सहयोग मांगा जा रहा था। 1 जुलाई को शाम को सोमासर गांव के अंदर सभा को संबोधित किया।उसके बाद में रायांवाली गांव में सभा को संबोधित कर रही थी तब  उनको तबीयत खराब हुई। बेचैनी और उल्टियां होने लगी। अचानक हालत चिंताजनक होने पर सूरतगढ़ ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया और वहां से रात को लेकर चले तथा 2 जुलाई सुबह एस एम एस में भर्ती कराया गया। 


* पूजा छाबड़ा की तबीयत बिगड़ने की सूचना ने सिविल और पुलिस प्रशासन में सूरतगढ़ से लेकर जयपुर तक हलचल मचा दी* ** सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग में पूजा छाबड़ा का दबाव सरकार पर सर्वाधिक है और मुख्यमंत्री तुरंत जानकारियां लेने लगते हैं। लोगों का मानना है और चर्चाओं में है कि सूरतगढ़ जिला घोषित होता है तो पूजा छाबड़ा और टीम को ही प्रथम श्रेय रहेगा। आशा की जा रही है कि सूरतगढ़ जिला घोषित होगा।०0०









*

यह ब्लॉग खोजें