रविवार, 16 जुलाई 2023

सूरतगढ़ जिला बनाओ.17 को बंद मजबूती से हो.बंद का समय घोषित हो.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 16 जुलाई 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान के तहत 17 जुलाई 2023 को शहर बाजार धानमंडी शिक्षण संस्थान मेडिकल स्टोर आदि की अलग अलग घोषणाएं जिला बनाओ ग्रुप में लगाई गई है। और भी सूचनाएं लगेंगी। 

👍 बाजार हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। बाजार सभा और ज्ञापन देने के बाद खोल दिया जाता है। जो लोग बंद की अपील सही पूरी करते हैं वे दुकानें सारे दिन के लिए बंद कर देते हैं उनको बाद में मालुम पड़ता है कि बाजार दोपहर में ही खुलवा दिया गया।

* शिक्षण संस्थान की सूचना में प्रशासन का भी उल्लेख है। क्या प्रशासन को भी बंद किया जाएगा?

👍 समिति की तरफ से अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा या प्रवक्ता मदन ओझा द्वारा स्पष्ट सूचना दी जानी चाहिए कि बाजार कितने बजे तक बंद रखना है। कितने बजे खोलना है। प्रशासन की तालाबंदी 14 को कर चुके अब 17 को पुनः करनी है क्या? 

* लोग उस हिसाब से बंद में सहयोग देंगे जो जिला बनाओ समिति की ओर से समयबद्ध होगी। यह इसलिए जरूरी है ताकि बंद पूरी मजबूती से हो।

( 14 को प्रशासन की तालेबंदी थी। दफ्तर 9 से 6 बजे तक खुलते हैं। ताले 1 से 2 बजे खोल दिए गये। जो नेता बैठे वे पहले ही कहने लग गये कि कितने बजे तक बैठना है। एक बजे तक या दो बजे तक। और फिर ताले खोल दिए। मौके पर एसडीएम कार्यालय पर अनेक लोग कह रहे थे कि ताले शाम तक रहने चाहिए। लेकिन नेताओं को गर्मी में बैठना मुश्किल हो रहा था। कुछ तो फोटो होने के बाद वहां बैठे भी नहीं। )

👍 इसलिए जरूरी है की बताया जाए कि बाजार 2 बजे तक बंद रखना है या रात तक। पहले अनिश्चित काल की सूचना जारी की। फिर 17 को बंद 1 दिन का हो गया। अब बंद का समय निश्चित कर घोषणा होनी चाहिए। समय का भ्रम रहना नहीं चाहिए। बंद पूरी मजबूती से हो इसलिए समय घोषित हो तो सही रहेगा।

* नेता लोग फोटो और अपने भाषण के बाद खिसकने की कोशिश नहीं करें। नेता लोग समिति और जनता के साथ रहें।०0०

******







यह ब्लॉग खोजें