सोमवार, 29 मई 2023

भाविप:अध्यक्ष अंकुर लड़ोईया व कार्यकारिणी का शपथग्रहण. रिपोर्ट.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *


सूरतगढ़ 29 मई 2023

भारत विकास परिषद की नवगठित कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह एपेक्स कम्युनिटी हॉल में रविवार 28 मई संध्या को आयोजित किया गया।

 मुख्य अतिथि वीर तेजाजी जाट संस्था के अध्यक्ष देशराज डूडी, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य राहुल लेघा, पूर्व पालिकाध्यक्ष काजल छाबड़ा, व्यापार मंडल के पूर्व जयप्रकाश सरावगी, भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉक्टर के एल बंसल, प्रांतीय सदस्य देवेंद्र शर्मा ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


    प्रांतीय सदस्य देवेंद्र शर्मा ने नवनियुक्त अध्यक्ष अंकुर लड़ोइया, सचिव आशकरण सोनी, कोषाध्यक्ष पवन खुराना को शपथ दिलाकर दायित्व ग्रहण करवाया।

         वंदे मातरम गीत के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में एडवोकेट संजय सोढा ने स्वागत संबोधन किया। संरक्षक डॉक्टर के एल बंसल ने भारत विकास परिषद के इतिहास की जानकारी दी।

           दूसरी बार अध्यक्ष नियुक्त करने पर अंकुर लड़ोइया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए अपने पिछले कार्यकाल के कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष अशोक मोदी ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक वशिष्ठ ने भारत विकास परिषद की सूरतगढ़ शाखा स्थापना के इतिहास की जानकारी दी।

      प्रांतीय सदस्य देवेंद्र शर्मा ने संस्था में सदस्यता ग्रहण करने वाले पंचायत समिति सदस्य राहुल लेघा, प्रधानाचार्य पुष्कर लाल खत्री, पंकज शर्मा, अमरेंद्र सिंह कलसी, मोहनलाल उपाध्याय, रेवत सिंह राजपुरोहित को शपथ दिलाई।

        कार्यक्रम के दौरान संस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, संस्था को सहयोग करने वाले दानदाताओं को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

       कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अमित कड़वासरा, आम आदमी पार्टी के विधानसभा कोऑर्डिनेटर  परमजीत सिंह बेदी, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक मखीजा, भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, पार्षद जगदीश मेघवाल, ओम प्रकाश अठवाल, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, कुम्हार समाज समिति के अध्यक्ष नाथूराम कलवासिया, श्री श्याम सेवा मंडल के अध्यक्ष सोनू बवेजा, एपेक्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर लड़ोइया, डॉक्टर टी एल अरोड़ा, डॉ पीयूष बंसल, न्यायिक बार संघ के अध्यक्ष अनिल भार्गव, बिश्नोई सभा के अध्यक्ष एडवोकेट भागीरथ कड़वासरा, कृष्ण छिंपा, उमेश मुदगल, श्यामसुंदर अरोड़ा, अशोक आसेरी,एपेक्स क्लब के राजेंद्र बाबू मिश्रा, राजाराम बिनावर,संजय कामरा, देवचंद दैया सहित शहर के गणमान्य मौजूद रहे।

सचिव आशकरण सोनी ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन रामेश्वर लाल मंगलाव ने किया।०0०








यह ब्लॉग खोजें