रविवार, 21 मई 2023

सूरतगढ जिला बनाओ: पूजा छाबड़ा की यात्राएं 1 जून से शुरू होंगी

 











* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 21 मई 2023.

शराबबंदी नशामुक्ति आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा छाबड़ा ने सूरतगढ़ जिला बनाओ जन जागरण यात्राएं 1 जून 2023 से शुरू करने की घोषणा की। अपने आवास के आगे आज शाम को आयोजित सभा के भाषण में पूर्व में मिले सहयोग का धन्यवाद दिया और आगे के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सूरतगढ जिला बने तब तक अनाज ग्रहण नहीं करने का संकल्प है। 

सभा में शहर की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य, जैतसर क्षेत्र के गणमान्य, महिलाएं, लड़के लड़कियां काफी संख्या में उपस्थित थे।

सभा को पूजा छाबड़ा के अलावा रामप्रवेश डाबला,एडवोकेट भागीरथ बिश्नोई अध्यक्ष बिश्नोई महा सभा सूरतगढ,ओम राठी महेश्वरी समाज अध्यक्ष,ओम भादु शिक्षण संस्था प्रतिनिधि,साहबराम स्वामी नोटेरी,डा.टी.एल.अरोड़ा,सुरेंद्र गोदारा पूर्व सरपंच जैतसर,ओम सोमाणी,एन.डी.सेतिया नोटेरी,

नागरमल बाघला पूर्व अध्यक्ष अरोड़वंश,

ललित सिडाना पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल,

विजय लक्ष्मी,उमेश मुद्गल,घनश्याम आहुजा अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ,पीत्ताम्बर दत्त शर्मा,

शुभम सारस्वत,डा.शिव जैतसर,करणीदानसिंह राजपूत ने संबोधित किया। राजपूत ने जिला बनाओ रामलुभाया समिति को तथ्य और दस्तावेज सौंपने एवं सीएमओ में सरकारी बुलावे की प्रमुख सचिव आरती डोगरा से प्रथम चरण की वार्ता होने का ब्यौरा दिया। तीन मई को हुई उस वार्ता में पूजा छाबड़ा के अलावा प्रतिनिधि मंडल में नोटेरी एन.डी सेतिया,महानरेगा जिला लोकपाल अनिल धानुका,आकाश दीप बंसल,रमेश आसवानी और सुशील कुमार जेतली ने भाग लिया था।०0०

****







यह ब्लॉग खोजें