शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

सीएम से विनती में कोई कमी नहीं रखी.बहुत अच्छे तरीके से रखी मांग.




* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 28 अप्रैल 2023.

सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति का प्रतिनिधिमंडल आज 10:30 बजे सुबह श्रीगंगानगर की खुली सुनवाई में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने सूरतगढ़ को जिला बनाने के लिए बड़ी विनती से बात रखी। सूरतगढ को जिला बनादो सा'ब,किरपा करदो सा'ब जैसे शब्दों में की मांग को अशोक गहलोत ने मुस्कुराते सुना और गर्दन हिलाते रहे। हां नहीं की, जो तुरंत की भी नहीं जाती। सीएम को सूरतगढ़ जिला बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया। इस भेंट वार्तालाप के समय श्रीगंगानगर के विधायक राजकुमार गौड़ भी पास में खडे़ थे।


* इसके बाद प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मिला प्रदेश प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल का ज्ञापन लिया एवं मुख्यमंत्री से सूरतगढ़ को जिला बनाने की अनुशंसा करने का आश्वासन दिया।

* इसके बाद प्रतिनिधिमंडल राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मिला और सूरतगढ़ को जिला बनाने के संबंध में लोगों के आक्रोश और मांग से अवगत करवाया। उन्होंने भी सूरतगढ़ को जिला बनाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष आग्रह करने का आश्वासन दियाः

 प्रतिनिधिमंडल में सूरतगढ क़ जिला बनाओ अभियान समिति के अध्यक्ष  विष्णु शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम वर्मा, प्रवक्ता मदन ओझा, ,डॉ. सचिन जेटली व अंकुश गाबा शामिल थे।




आज हुई वार्ता के संबंध में शीघ्र ही कमेटी की बैठक बुलाकर सभी कमेटी सदस्यों को इसकी जानकारी दी जाएगी और आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा। 

👍कांग्रेस की जिला परिषद सदस्य जुलेखां एक दिन पहले मुख्यमंत्री से श्रीगंगानगर में जनसुनवाई में मिल कर सूरतगढ़ को जिला बनाने का कह चुकी। आमरण अनशन भी कर चुकी थी।

 👍 शराबबंदी नशामुक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा को भी अपने प्रयास करने चाहिए। सबसे पहले आमरण अनशन पर बैठी थी।


👍 मुख्यमंत्री आशोक गहलोत की जिला बनाओ अभियान समिति की इस भेंटवार्ता के बाद अभियान जारी रखने और आमने सामने मेजवार्ता तक पहुंचना जरूरी है। 

👍 प्रशासन बीकानेर से सीएमओ को वार्ता समय तय करने का संदेश किया हुआ है। उम्मीद है की सीएम को समय मिलते ही मेजवार्ता भी होगी।०0०








 






यह ब्लॉग खोजें