बुधवार, 5 अप्रैल 2023

सूरतगढ जिला बनाओ समिति अध्यक्ष की ढीले निर्णयों पर खिंचाई.पद छोड़ दो.

 
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ 5 अप्रैल 2023.
सूरतगढ़ जिला बनाओ अभियान समिति की संचालन समिति की आज 5 अप्रैल को हुई बैठक में अध्यक्ष से सख्त निर्णय लेने या पद छोड़ देने की मांग की गई।
 कामरेड लक्ष्मण शर्मा ने बहुत उत्तेजित अवस्था में पिछली गतिविधियों का ब्यौरा दिया कि सभी गतिविधियां सारे कार्यक्रम ढीले ढाले रहे। ऐसे निर्णय से कमजोरी जाहिर होती है। 
 कामरेड ने कहा कि जिला बनाओ कोई मामूली संघर्ष नहीं है। इसमें बहुत जोर आएगा।यह मिट्टी के घरोंदे  बनाने वाली बात नहीं है। इसकी घटनाओं से अंदर बाहर बहुत कुछ हो सकता है. 
सख्त निर्णय लिए जाएं।
कामरेड लक्ष्मण शर्मा पिछली  गतिविधियों से क्षुब्ध थे, जिनमें कोई भी कार्यक्रम घोषणा के अनुरूप सिरे नहीं चढ़ पाया। शर्मा ने टुकड़े टुकड़े निर्णय की आलोचना की बाजार दस दिन बंद करदो आदि बातें भी आई।
लक्ष्मण शर्मा ने कहा कि कलेक्टर के आने की झूठी सूचना दी गई। इससें शान बढती नहीं घटती है। टंकी पर चढने का मामला भी उठाया।
 उन्होंने यह सारी कमजोरी अध्यक्ष की बताई। उन्होंने कहा कि आरोप व्यक्तिगत नहीं लगा रहा लेकिन आंदोलन गंभीर है और उसकी गंभीरता के हिसाब से सख्त निर्णय लिए जाने चाहिए।
* अध्यक्ष सख्त निर्णय नहीं ले पा रहा है तो पद छोड़ देना चाहिए।  कामरेड ने कहा कि विशाल स्टेरिंग कमेटी बनाई हुई है वह निर्णय नहीं दे पा रही। स्टीयरिंग कमिटी की आज हुई बैठक में संख्या भी बहुत कम रही। 
प्रशासन से 11 सदस्यों के द्वारा बात करनी थी लेकिन उसमें दुगने सदस्य कैसे पहुंचे। 
यह बात भी आई कि सूचनाएं सही नहीं दी जाती। सुझाव आते हैं उस पर निर्णय कौन करेगा। बीकानेर दो सदस्यों के जाने पर भी सवाल पूछा गया।
कुल मिलाकर अध्यक्ष की ढीली नीति पर पद छोड़ने की मांग हुई। अध्यक्ष एडवोकेट विष्णु शर्मा है। आज की बैठक की गर्मागर्म बहस एक स्थानीय चैनल ने चला कर ढील ढाल की हालत सब के सामने रख दी। हो सकता है कि अध्यक्ष अब सख्त निर्णय घोषित करे। 

अध्यक्ष से अनेक बार सख्त निर्णय करने की मांग हुई। पहले घोषणा होती है और बाद में दो चार लोग अध्यक्ष से खुसरफुसर कर कार्यक्रम को अधूरा ही रखते रहे हैं।०0०








यह ब्लॉग खोजें