रविवार, 16 अप्रैल 2023

बीरधवाल रेलवे स्टेशन बस्ती आबादी घोषित करने का गुरूशरण छाबड़ा का पत्र.1979.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ 16 अप्रैल 2023.

बीरधवाल रेलवे स्टेशन के बाहर करीब 65 साल पहले एक एक कर लोग घर बनाने लगे थे जो अब करीब दौ सौ घर बने हुए हैं। इस बस्ती को आबादी भूमि घोषित करने की मांग उठती रही है। आबादी भूमि घोषित करने की मांग का समाचार कुछ महीने पहले मेरी नजर में आया। यहां बसे लोगों के लिए बहुत जरूरी भी है की आबादी भूमि घोषित हो तो उसके लाभ मिलने शुरू हों। 

विदित रहे कि आज से 44 वर्ष पहले जब 1977 में जनता पार्टी का राज आया था। सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से गुरुशरण छाबड़ा विधायक चुने गए थे। उस समय भी यह मांग हुई थी।


विधायक गुरुशरण छाबड़ा  ने भी उपनिवेशन मंत्री को आज से 44 वर्ष पहले 28 अप्रैल 1979 को  रेलवे स्टेशन के आगे आबादी भूमि काटने का एक पत्र लिखा था। उस समय 70 घरों की बस्ती थी। जनता की मांग को सुनने और उस पर तुरंत ही पत्र व्यवहार करने वाले जन प्रतिनिधि थे। जनता पार्टी की सरकार अल्पमत में आने के कारण करीब ढाई साल ही रही थी और

यह काम हो नहीं पाया था।

( पत्र की कार्बन प्रति मेरे रिकॉर्ड में है। स्पष्ट लेखनी के कारण छाबड़ा जी के पत्र मैं लिखता था। - करणीदानसिंह राजपूत)०0०

********








यह ब्लॉग खोजें