शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

सत्यवादी परिवार के स्तंभ चौ.ओम प्रकाश का निधन

 


सूरतगढ़। सुप्रसिद्ध स्वर्गीय हीरालाल सत्यवादी के सुपुत्र ओम प्रकाश का 75 वर्ष की आयु में 2 फरवरी 2023 को निधन हो गया।अपने पिता की तरह ओम प्रकाश सहज शांत प्रकृति के व्यक्ति रहे। उनका जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। 


ओम प्रकाश मेरे मित्रों में से  थे।

मैंने सूरतगढ़ में जब 1966 में  लायब्रेरी शुरू की तब ये मेरे प्रमुख पाठकों में से भी थे। लायब्रेरी काफी समय रही और ओम भी सालों तक पुस्तकें पढते रहे। पुस्तकें पढना उनकी रुचि में था।

शहर की व्यवस्था पर अकाल पर धार्मिक कार्यक्रमों आदि पर  ओमप्रकाश से घंटों तक बातचीत होती रहती थी।

 पिता हीरालाल सत्यवादी शांत धीर गंभीर गौभक्त थे। अकाल के अंदर गायों की रक्षा के लिए घास आदि की व्यवस्था की। सच बोलने के आदी थे सच सुनने के आदी थे इसलिए सत्यवादी नाम से उन्हें संबोधित किया जाता था। इलाके के अंदर यह पूरा परिवार सत्यवादी परिवार के नाम से प्रसिद्ध रहा। हीरालाल जी सत्यवादी ने विधानसभा का चुनाव 1972 के अंदर लड़ा था।  जीत तो नहीं पाये लेकिन जनता में लोकप्रिय रहे। ओम प्रकाश जी की माता भी धर्मप्रेमी महिला थी। माता पिता के ये गुण ओमप्रकाश में भी रहे। पूरा परिवार लोकप्रिय परिवार रहा है। 

ओमप्रकाश के सुपुत्र चौधरी संजय कुमार सूरतगढ़ में पत्रकारिता कर रहे हैं।

मै परम ब्रह्म से कामना करता हूं कि ओमप्रकाश जी को मोक्ष प्रदान करें। नमन।

* करणीदानसिंह राजपूत.

सूरतगढ़.

94143 81356.

**********

यह ब्लॉग खोजें