रविवार, 16 अक्तूबर 2022

कुम्हार समाज समिति का शपथ ग्रहण:भूमिदान पट्टिका का अनावरण

 





सूरतगढ़ ,16 अक्टूबर 2022.

कुम्हार समाज समिति सूरतगढ़ की नवगठित  कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण  व दीपावली स्नेह मिलन समारोह समिति अध्यक्ष नत्थूराम कलवासिया की अध्यक्षता में  कुम्हार धर्मशाला में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति अध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। समारोह  के विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता बलराम वर्मा, प्रभुदान गेदर,पूर्व सरपंच बीरमाना ओम प्रकाश गेदर,गुरुदयाल नोखवाल,व ओम प्रकाश टाक भगवानसर उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह में कुम्हार छात्रावास के निर्माण पर विचार विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि महेन्द्र बागड़ी ने सूरतगढ़ क्षेत्र की कुम्हार समाज की सराहना करते हुआ कहा कि आप राजनैतिक स्तर पर जागरूक है। 

 समारोह में निवर्तमान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में  विभन्न प्रकोष्ठों के नामों की घोषणा की गई। मीडिया प्रकोष्ठ अशोक बागोरिया,राजेन्द्र जालप,जगदीश जलंधरा,वित सलाहकार प्रकोष्ठ एडवोकेट भूराराम माहर ,महिला प्रकोष्ठ सुनीता माहर,संतोष जालप,पूनम प्रजापति,विमला देवी,विधि सलाहकार प्रकोष्ठ -राम कुमार वर्मा,राम नारायण जालप,राम प्रताप जालप,सुनील नोखवाल,राजनैतिक प्रकोष्ठ -महावीर नोखवाल,केसरा राम टाक,राजेन्द्र माहर,सुखदेव जलंधरा,कृष्ण जालप, जसराम टाक, सुरेन्द्र टाक ,आसकरण जालप,सुरेन्द्र सोखल,तकनीकि प्रकोष्ठ सुभाष भोभरिया,जगदीश माहर,मोहन मंगलाव,महेन्द्र बाबरिया,युवा प्रकोष्ठ -सूरज भारतीय नोखवाल,दिनेश सारस्वा,सुभाष गेदर,साहिल गेदर,प्रदीप गुरिया,राधेश्याम,दीपक कुमावत,डॉ.सुनील आईथान,विनोद जलंधरा आदि को शामिल किया गया है। अध्यक्ष नत्थूराम कलवासिया ने समारोह में पधारे सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।  


ये भी हुए सम्मानित : - भामाशाह प्रेरक प्राचार्य नरेन्द्र प्रजापति ,ब्लॉक स्तर पर शिक्षक दिवस पर सम्मानित होने वाले अध्यापक चन्द्रपाल सोखल,राम कुमार चांदोरा ,सूरतगढ़ ब्लॉक सरपंच यूनियन के अध्यक्ष महावीर नोखवाल,राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष साहिल गेदर को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

धर्मशाला भूमि दान की शिला पट्टिका अनावरण :- कुम्हार धर्मशाला के लिए भूमि दान करने वाले भामाशाह सहीराम कारगवाल के नाम की पट्टिका अनावरण उनके पुत्र बलराम वर्मा,ओम प्रकाश कारगवाल व भतीजे राम कुमार कारगवाल ने किया।०0०






 


यह ब्लॉग खोजें