मंगलवार, 6 सितंबर 2022

सूरतगढ़:जैन समाज में निराहार तपस्या का क्रम निरंतर : तपस्या करने को बहुत उत्साह

 





* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 6 सितंबर 2022.


तेरापंथ महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विनोद देवी धर्मपत्नी लाजपतराय नौलखा की 13 दिन की तपस्या और श्रीमती विनीता डागा धर्मपत्नी विजय कुमार डागा के 17 दिन के उपवास का पारणा मंगलवार 6 सितंबर 2022को कराया गया।

आनंद कुमार विजय कुमार डागा के निवास स्थान से तपस्वी विनीता देवी का वरघोड़ा गाजे बाजे के साथ निकाला गया। यह वरघोड़ा श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुंचा जहां भगवान के दर्शन के पश्चात जैनाचार्य व मुनियों के सानिध्य में श्रावक समाज श्री विजय वल्लभ जैन धर्मशाला पहुंचा जहां आचार्य श्री जयानंद सुरीश्वर जी महाराज द्वारा तपस्वी बहिन का पारणा करवाया गया।

 प्रवक्ता संजय बैद के अनुसार इस तप अनुमोदना कार्यक्रम में बोलते हुए गणी श्री जय कीर्ति विजय जी महाराज ने कहा कि आकाश में उड़ते पक्षियों की नजर हमेशा जमीन पर उनके शिकार की तरफ रहती है किन्तु मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो अनेक प्रकार के व्यंजन होते हुए भी अपनी इन्द्रियों पर नियंत्रण रखता हुआ भोजन का त्याग कर सकता है। 

श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ द्वारा दोनों तपस्वियों के तप की अनुमोदना कर उनका बहूमान श्रीमती लक्ष्मीदेवी पटावरी, शारदा देवी बैद,सोनू डागा,आरुषी डागा द्वारा किया गया।


* रिद्धि नोलखा, तारा देवी बांठिया, निशा बांठिया, खुशबू बोथरा, पूजा बोरड़,निकिता डागा,दिशा डागा ने भजनों के माध्यम से तप की अनुमोदना की। 



पारणे के पहले दिन श्री आत्म वल्लभ जैन महिला मंडल, श्री आत्म वल्लभ जैन नवयुवक मंडल, श्री आत्म वल्लभ जैन कन्या मंडल के सदस्यों द्वारा दोनों तपस्वियों के घर पर भक्ति संगीत का कार्यक्रम रखा गया। 

जैन आचार्य श्री जयानंद सुरीश्वर जी म.सा. के मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के पश्चात दीवान चंद आनंद कुमार डागा परिवार के द्वारा साधर्मिक वात्सल्य का भी आयोजन श्री विजय वल्लभ जैन धर्मशाला में किया गया।



श्री संघ अध्यक्ष सुरेंद्र चोपड़ा ने सभी तपस्वियों के तप की अनुमोदना की और सभी का आभार व्यक्त किया।०0०






यह ब्लॉग खोजें