शनिवार, 26 नवंबर 2022

नगर पालिका सूरतगढ़ को जेठमल मूंधड़ा पार्क 4 महीने में खाली करना होगा

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 17 अगस्त 2022. 

अपडेट 26 नवंबर 2022.


उपखंड मजिस्ट्रेट कपिल कुमार यादव ने यह निर्णय दिया है कि नगरपालिका को जेठमल मूंधड़ा पार्क व पुस्तकालय चार माह में खाली करना होगा। यदि नगरपालिका ने पार्क खाली नहीं किया तो दूसरी एजेंसी से पार्क खाली करवाया जाकर खर्च वसूल किया जाएगा।

नगरपालिका प्रशासन ने  इस पार्क पर कब्जा जमा कर कबाड़ और कचरा वाहन  स्टोर बना रखा है।

 सूरतगढ़ के कुछ नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन के विरुद्ध कदम उठाया। 

उन्होंने उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष 2 मार्च 2022 को यह वाद प्रस्तुत किया। उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष सुनवाई होने के बाद उपखंड मजिस्ट्रेट ने 5 अगस्त 2022 को यह फैसला सुनाया। यह अवधि 4 दिसंबर 2022 को पूरी होगी। नगरपालिका के पास अब गिनती के ही दिन बचे हैं।

 नागरिकों की ओर से वाद प्रस्तुत करने वालों में रेवंत राम सोनगरा पुत्र तुलसाराम,गणपत राम आसरी पुत्र फुसाराम, पार्षद बसंत कुमार बोहरा पुत्र सत्यनारायण,एडवोकेट आनंद कुमार शर्मा पुत्र लूणकरण, महावीर प्रसाद भोजक पुत्र गोपीराम, नत्थू राम गहलोत पुत्र मोतीराम मोची, मुरलीधर पारीक पुत्र किशनलाल , भंवरलाल पुत्र मोहनलाल ब्राह्मण,समीर कुमार भाटी पुत्र तोलाराम,प्रेम प्रकाश पुत्र खुशाल सिंह खारवाल ने यह बात प्रस्तुत किया था।०0०








यह ब्लॉग खोजें