शनिवार, 18 जून 2022

सूरतगढ़ जेठमल मूंधड़ा पार्क नगरपालिका के कब्जे से मुक्त हो : सीएमओ से कार्यवाही शुरू.

 

* करणीदानसिंह राजपूत *

सूरतगढ़ 18 जून 2022.

यहां जेठमल मूंधड़ा पार्क पर नगरपालिका का कब्जा और कचरा पात्र व वाहन स्टोर बनाए जाने की शिकायत विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से की थी। पर्यावरण दिवस पर की शिकायत में नगरपालिका की कार्य प्रणाली को शर्मनाक बताया गया व तुरंत ही कब्जा मुक्त करवाने का आग्रह किया गया था।


सीएमओ से अगले दिन ही कार्यवाही शुरू कर दी गई। नगरपालिका से जवाब मांगा गया।


आज सुबह जयपुर से मेरे पास संदेश आया। सूचना दी गई कि पार्क खाली करने के लिए एक जगह चिन्हित की गई है जहां निर्माण के लिए निविदा का प्रकाशन शीघ्र ही करवाया जाएगा।


इस उत्तर को मैंने स्वीकार नहीं किया व संतुष्ट नहीं हुआ। पार्क खाली करवाना ही मेरी मांग है। 

शिकायत पर तेजी लाने व नगरपालिका को शीघ्र ही खाली करने का लिखवा या। अब नगरपालिका को पुनः निर्देश आएगा।

नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा ने 16 जून को नगरपालिका में हुई भेंट में यह जानकारी दे दी थी। लेकिन जब तक पार्क कब्जा मुक्त नहीं हो जाता तब तक संतुष्ट नहीं हो सकता। 

यह पार्क हर हालत में कब्जा मुक्त होगा। इस प्रकरण पर मैं सख्त हूं।

👍 नगरपालिका चाहती तो तुरंत ही कचरा वाहन अन्यत्र खड़े कर चौकीदार लगा देती लेकिन नगरपालिका की ढीली कार्यवाही वाली प्रणाली खत्म करवानी है। नगरपालिका प्रशासन अब भी देरी करेगा तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही में भी आएगा।०0०









यह ब्लॉग खोजें