गुरुवार, 3 फ़रवरी 2022

सूरतगढ़: यह शौरुम कितनी ऊंचाई तक बनेगा? बालकनी बंद और नालों पर निर्माण

 

सूरतगढ़ 3 फरवरी 2022.

रेलवे रोड के मुख्य भाग सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक के ठीक बीच में बाईं ओर बने एक शौरूम का पुनः निर्माण यानि कि एडीशनल आल्टरेशन चल रहा है। बालकानी को नगरपालिका नियमानुसार बंद करके कमरे जैसा स्वरूप नहीं बनाया जा सकता।बालकानी खुली रखने का नियम सरकार ने सोच समझ कर सुरक्षा मानक को ध्यान में रख कर बनाया होगा। बालकानी सभी बंद,नाले पर आरसीसी निर्माण और उससे आगे लोहे का निर्माण।जबकि शटर से बाहर कुछ नहीं कर सकते। 

सूरतगढ़ में दुकानों की ऊंचाई कितनी हो,इसके लिए सख्त नियम हैं। इस शौ रूम की ऊंचाई जांच आदेश के तहत नापी जाए।  नगरपालिका ने कितनी व किस निर्माण की स्वीकृति दी है? जांच में तुरन्त कार्यवाही हो यह जरूरी है।

आश्चर्य यह है कि यह निर्माण चल रहा है और दुकानदारी भी चालू है। सड़क पर चलते को भी खतरा हो सकता है।


*सूरतगढ़ में पहले अवैध बनाए जा रहे निर्माणों को नगरपालिका सीज कर चुकी है। 

 ०0०

*****







यह ब्लॉग खोजें