विनोद चौधरी सूरतगढ़ मोटियार परिषद के जिलाध्यक्ष मनोनीत
* करणीदानसिंह राजपूत *
सूरतगढ़ 22 नवंबर 2021.
राजस्थानी भाषा मान्यता अभियान के तहत सूरतगढ़ के सांवलसर निवासी विनोद चौधरी को मोट्यार परिषद का श्री गंगानगर जिले का पाटवी (अध्यक्ष ) मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन राजस्थानी भाषा मान्यता अभियान के जिलाध्यक्ष परसराम भाटिया और राजस्थानी के साहित्यकार मनोजकुमार स्वामी की अनुशंसा पर मोट्यार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ शिवदान सिंह जोलावास ने किया।
यह मनोनयन 16 नवंबर 2021 को हुआ।
मनोजकुमार स्वामी की पुस्तकों के 21 नवंबर को आयोजित लोकार्पण समारोह में विनोद चौधरी को यह मनोनयन पत सौंपा गया। विनोद चौधरी को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। विनोद चौधरी ने राजस्थानी भाषा मान्यता के लिए कार्य करने का वक्तव्य दिया। समारोह में राजस्थानी भाषा प्रेमी उपस्थित थे।०0०