मंगलवार, 16 नवंबर 2021

सूरतगढ़: मोटरसाइकिल सवार 3 जनों ने चाकू की नोक पर मोबाइल छीना:रात की घटना.

 



* करणी दान सिंह राजपूत *

 सूरतगढ़ 16 नवंबर 2021.


मिनी मार्केट वार्ड नंबर 32 में युवक रजत आचार्य को मोटरसाइकिल पर आए तीन जनों ने रोका चाकू से डराकर छीना झपटी कर पहले कड़ा लूटने की कोशिश की और बाद में मोबाइल छीन कर फरार हो गए। यह घटना रात्रि करीब आठ बजे हुई।

रजत आचार्य पुत्र कीर्ति कुमार आचार्य (अध्यापक) अपनी दादी के घर से अपने घर लौट रहा था। दोनों घरों के बीच में 100 कदमों का फासला है। इसी दूरी में अचानक यह घटना होने से रजत घबरा गया।

कीर्ति आचार्य ने बताया कि घटना की सूचना एसपी को दी गई।

आचार्य ने बताया कि पहले एक सहायक उप निरीक्षक आए। उसके बाद सीआई आए। पुलिस रजत आचार्य को अपने साथ लेकर आरोपियों की खोज में निकली हुई है। रात 12 बजे तक आरोपियों की पकड़ नहीं हो पाई है।

पुुलिस ने खोजबीन शुरू की मोबाइल की लोकेशन नया बस अड्डे के पास में मिली और उसके बाद में खत्म हो गई। पुलिस आरोपियों की खोज में लगी हुई है सूरतगढ़ में रात्रि के अपराध बढ़ने से दहशत फैली हुई है। वारदात नशा करने वालों द्वारा की जाने की आशंका हो रही है। घटना के बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठे हुए।०0०


********






यह ब्लॉग खोजें