रविवार, 24 जनवरी 2021

* सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती सूरतगढ़ में हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई * विशेष रिपोर्ट.



नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर सुभाष चौक पर मनाई गई। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। नेताजी की जय घोष की गई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे के नारे लगाए गए।

 इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉक्टर टी. एल. अरोड़ा,इंजीनियर  रमेश चंद्र मथुर, लोकतंत्र सेनानी सभाष चन्द्र बोस संघ के पूर्व अध्यक्ष (1969) पत्रकार करणी दान सिंह राजपूत, लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद तिवारी, क्रांति कारी महावीर प्रसाद भोजक, मुरलीधर पारीक, इंद्र कुमार कोठारी, अमरनाथ लंगर सेवा समिति सूरतगढ़ के अध्यक्ष किशनलाल स्वामी, विविधा संस्था के योगेश स्वामी,समाधान संस्था के अध्यक्ष और भाटिया आश्रम के निदेशक लाजपत राय भाटिया, कवि रामेश्वर दयाल तिवाड़ी ,बद्रीप्रसाद बिनाणी आदि ने माल्यार्पण किया और नारे लगाए। 

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर पूरे दिन सुभाष चौक पर नागरिकों की हलचल रही। नागरिक आते रहे और सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माला पहनाते रहे। धावक महेंद्र नागर ने तिरंगा लेकर श्री गंगानगर से दौड़ते हुए सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पहुंच कर नमन किया और तिरंगा फहराया। यहां महेंद्र नागर का स्वागत किया गया। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू ने भी सुभाष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।



*****






यह ब्लॉग खोजें