शुक्रवार, 24 सितंबर 2021

अभियान में विधवाओं को भूखंड दिए जाएं जिनके पास खुद का घर नहीं है।- पूर्व विधायक स. हरचंद सिंह सिद्धु का मुख्य मंत्री को पत्र।

 



सूरतगढ़ 24 सितंबर 2021.


राजस्थान में प्रशासन शहरों / गांवों की ओर अभियान में विधवाओं को भूखंड दिए जाएं जिनके पास खुद का घर नहीं है और किसी अन्य के आश्रित या किराए के मकान में रह रही हैं।

पूर्व विधायक सरदार हरचंद सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री को 24 सितंबर को एक पत्र प्रेषित किया है जिसमें यह अनुरोध है।

सिद्धु ने लिखा है कि अनेक विधवाएं परिवार में मुखिया हैं और परिवार चला रही है। उनके पास स्वयं का घर नहीं है। वे किसी किराये के घर में या किसी के आश्रित घर में रहती हैं। ऐसी बेघर विधवाओं को भूखंड दिए जाएं। शहरों में पालिका प्रशासन व पार्षद खाली जगह खोजें और गांवों में सरपंच पंच व ग्राम विकास अधिकारी खाली जगह खोजें जो अभियान में बेघर विधवाओं को दी जाए। सिद्धु ने लिखा है की ऐसा करके महात्मा गांधी का भारत बनाने का इतिहास रचा जाए।०0०

*******






यह ब्लॉग खोजें